फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jal Jeevan Mission's setting pipe stolen, accused sent to jail

Gorakhpur News: जल जीवन मिशन की सेटरिंग पाइप चोरी, आरोपी भेजे गए जेल

Sun, 23 Jun 2024 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Jal Jeevan Mission's setting pipe stolen, accused sent to jail
क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर एक में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी निर्माण करने वाली कंपनी के दो मजदूरों को पाइप चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कंपनी के एचआर की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने दोनों नामजद मजदूरों के खिलाफ केस दर्ज कर इस्तेमाल की गई मैजिक गाड़ी को सीज किया है। चोरी का माल खरीदने वाले दुकानदार की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जंगल डुमरी नंबर एक में जल जीवन मिशन के तहत एनसीसी कंपनी द्वारा पानी का टंकी निर्माण कर पाइप लाइन बिछाया जा रहा है। शुक्रवार रात 12:30 बजे के करीब पानी की टंकी पर लगे स्टील का सेटरिंग पाइप चोरी कर मैजिक गाड़ी में लादकर ले जाते चोरों को कंपनी के पंप ऑपरेटर ने पकड़ लिया। कंपनी के एचआर अखण्ड राज सिंह ने दोनों आरोपियों पश्चिम बंगाल बीलमपुर निवासी मिठ्ठून अली व शिमला थाना हरिशचंद मालदा निवासी मसेरुल इस्लाम को पकड़कर गुलरिहा पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed