फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jai Pratap Singh and Jai Prakash Nishad leaf cut from Yogi government

योगी कैबिनेट: योगी सरकार से कटा जय प्रताप सिंह व जय प्रकाश निषाद का पत्ता

Sat, 26 Mar 2022 12:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Mar 2022 12:09 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव में बस्ती की पांच में से चार सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। सिद्धार्थनगर की पांच में से दो सीटें भी भाजपा हार गई थी। जबकि 2017 में यहां सभी सीटें भाजपा ने जीती थीं।

विज्ञापन
Jai Pratap Singh and Jai Prakash Nishad leaf cut from Yogi government
रुद्रपुर सीट से विधायक जयप्रकाश निषाद और बांसी सीट से विधायक जयप्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती-गोरखपुर मंडल के दो मंत्रियों को योगी सरकार 2.0 में जगह नहीं मिली है। इनमें स्वास्थ्य मंत्री रहे व सिद्धार्थनगर की बांसी सीट से विधायक जयप्रताप सिंह व देवरिया की रुद्रपुर सीट से विधायक जयप्रकाश निषाद का नाम शामिल है। दूसरी तरफ, मंत्री बनने की उम्मीद लगाए बैठे कुछ और विधायकों को भी झटका लगा है।

विज्ञापन


योगी सरकार 1.0 में गोरखपुर-बस्ती मंडल को अच्छा प्रतिनिधित्व मिला था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से थे। इसके बावजूद मंडल के देवरिया से विधायक सूर्य प्रताप शाही और जय प्रकाश निषाद को मंत्रिमंडल में जगह दी गई थी। इस बार सूर्य प्रताप शाही को मंत्री बनाया गया, लेकिन जय प्रकाश निषाद को बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। हालांकि, देवरिया का कोटा कम नहीं किया गया है।
विज्ञापन


सलेमपुर (सुरक्षित) विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव जीतने वाली विजय लक्ष्मी गौतम को योगी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। बस्ती और सिद्धार्थनगर में करारी शिकस्त का खामियाजा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रहे जय प्रताप सिंह को भुगतना पड़ा है। जय प्रताप सिंह को योगी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल सकी है। बेसिक शिक्षामंत्री रहे डॉ. सतीश चन्द्र द्विवेदी पहले ही चुनाव हार चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा, बस्ती मंडल के दो मंत्रियों का प्रतिनिधित्व नहीं मिल सका है। विधानसभा चुनाव में बस्ती की पांच में से चार सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। सिद्धार्थनगर की पांच में से दो सीटें भी भाजपा हार गई थी। 2017 के चुनाव में इन जिलों की सभी सीटों पर भाजपा की जीत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed