{"_id":"6a4583d00ef3ebdada0d8ccb","slug":"its-objective-was-to-raise-awareness-among-people-about-the-cleanliness-and-conservation-of-ponds-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1372160-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तालाबों की सफाई कर दिया संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तालाबों की सफाई कर दिया संरक्षण का संदेश
Thu, 02 Jul 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। ''मेरा तालाब मेरी जिम्मेदारी'' अभियान के तहत मंडल के सभी जिलों के प्रत्येक विकास खंड में एक-एक तालाब का चयन कर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान 20 से 25 सफाईकर्मियों की टीम ने तालाबों और उसके आसपास की व्यापक सफाई की।
अभियान से पहले उपनिदेशक (पंचायत) हिमांशु शेखर ठाकुर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत), ग्राम पंचायत सचिवों और खंड प्रेरकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। उन्होंने प्रत्येक विकास खंड में एक तालाब का चयन कर विशेष सफाई कराने पर जोर दिया। इसका उद्देश्य लोगों को तालाबों की स्वच्छता और संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।