{"_id":"61091f4a58facd583814703f","slug":"irctc-to-visit-religious-places-of-south-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें: दक्षिण भारत के धार्मिक स्थलों का दर्शन कराएगा आईआरसीटीसी, चलने जा रही ये स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: दक्षिण भारत के धार्मिक स्थलों का दर्शन कराएगा आईआरसीटीसी, चलने जा रही ये स्पेशल ट्रेन
Tue, 03 Aug 2021 04:35 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 03 Aug 2021 04:35 PM IST
सार
आईआरसीटीसी के पैकेज के मुताबिक, यात्रा के लिए प्रति यात्री को 12285 रुपये जीएसटी के साथ देने होंगे। ट्रेन में सभी कोच स्लीपर क्लास के लगेंगे। ट्रेन गोरखपुर से 16 सितंबर को रात 12.05 बजे यानी रेलवे के समय के हिसाब से 17 सितंबर को यात्रा शुरू करेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : IRCTC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप दक्षिण भारत के मंदिरों का दर्शन करना चाहते हैं तो आप के लिए अच्छी खबर है। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद यात्रियों की मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 'दक्षिण भारत दर्शन स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन' चलाने का निर्णय लिया है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन 17 सितंबर से ‘भारत दर्शन स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन’ का संचालन शुरू करेगा। यह टूर 13 दिनों का होगा।
आईआरसीटीसी के पैकेज के मुताबिक, यात्रा के लिए प्रति यात्री को 12285 रुपये जीएसटी के साथ देने होंगे। ट्रेन में सभी कोच स्लीपर क्लास के लगेंगे। ट्रेन गोरखपुर से 16 सितंबर को रात 12.05 बजे यानी रेलवे के समय के हिसाब से 17 सितंबर को यात्रा शुरू करेगी। ट्रेन में गोरखपुर के अलावा देवरिया, मऊ, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर, झांसी आदि स्टेशनों पर यात्री बैठ सकेंगे।
यह ट्रेन मलिकार्जुन, कन्याकुमारी, रामेश्वरम, त्रिवेंद्रम, तिरूपति सहित कई धार्मिक स्थलों पर जाएगी। सफर में शाकाहारी नाश्ता, भोजन कराया जाएगा और लोकल में ऐसी बस से सफर कराया जाएगा। यात्रा के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुकिंग की जा सकती है।