{"_id":"5e75b0638ebc3e76d36adf01","slug":"irctc-alert-on-coronavirus-tea-snacks-and-meals-in-train-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus को लेकर IRCTC अलर्ट, ट्रेन में चाय, नाश्ता व भोजन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus को लेकर IRCTC अलर्ट, ट्रेन में चाय, नाश्ता व भोजन बंद
Sat, 21 Mar 2020 11:42 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
railways
ट्रेन में यात्रियों को चाय, नाश्ता व भोजन नहीं मिलेगा। स्टेशन पर फूड प्लाजा, रिफ्रेशमेंट, सेल किचन व जन आहार भी बंद किए जाएंगे। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने 22 मार्च से खानपान संबंधित सभी सुविधाएं बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी के ग्रुप महाप्रबंधक आशीष भाटिया ने 20 मार्च को सभी जोन के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि सभी मेल व एक्सप्रेस ट्रेन में पेंट्रीकार और साइड वेंडिंग व्यवस्था को अगले आदेश तक स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि निर्देश के मुताबिक 22 मार्च से सख्ती से पालन किया जाएगा। इस संबंध में सभी स्टेशनों पर आदेश दे दिया गया है।
विज्ञापन
स्टेशन पर बंद हो सकते हैं खानपान के स्टॉल
ट्रेनों में पेंट्रीकार और साइड वेंडिंग को बंद करने के बाद जल्द ही स्टेशन पर खानपान के स्टॉल भी बंद किए जा सकते हैं। इसे लेकर अधिकारियों में विचार विमर्श चल रहा है।