फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   IOCL to set up ten thousand EV charging stations in country in the next three years

गोरखपुर: आईओसीएल अगले तीन सालों में स्थापित करेगा दस हजार ईवी चार्जिंग स्टेशन

Thu, 09 Dec 2021 10:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Dec 2021 10:44 AM IST
सार

इंडियन ऑयल के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य ने सोनबरसा में आयोजित कार्यक्रम में यह जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने एलपीजी सिलिंडर डिलीवरी के लिए ई-वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

विज्ञापन
IOCL to set up ten thousand EV charging stations in country in the next three years
एलपीजी सिलिंडर डिलीवरी के लिए ई-वाहनों को हरी झंडी दिखाते आईओसीएल के अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) अगले तीन वर्ष में देश में अपने 10 हजार ईंधन स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग की सुविधा मुहैया कराएगा। ये जानकारी आईओसीएल के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य ने बुधवार को कॉरपोरेशन के साथ बैठक में दी। बैठक के बाद उन्होंने सोनबरसा में एलपीजी सिलिंडर डिलीवरी के लिए ई-वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


बैठक में उन्होंने बताया कि वर्तमान में आईओसीएल के देश में 448 इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) चार्जिंग स्टेशन और 30 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन हैं। इंडियन ऑयल ने अपने ईंधन स्टेशनों पर ईवी चार्जर स्थापित करने के लिए टाटा पावर, पीजीसीआईएल, एनटीपीसी, फोर्टम, हुंडई, टेक महिंद्रा, भेल और ओला से करार किया है।
विज्ञापन


सोनबरसा में सिलिंडर डिलीवरी के लिए ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि बैटरी चालित ये ई-वाहन अधिक सुरक्षित, कम परिचालन लागत और शून्य वायु प्रदूषण के कारण बेहतर हैं। छोटा आकार होने के कारण ये वाहन संकरी गलियों में भी डिलीवरी करने में सक्षम हैं। एक ई-वाहन पर एक बार में 24 सिलिंडर आ सकते हैं। इन्हें फुल चार्ज होने में सात घंटे लगते हैं। एक चार्ज में 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ते हुए 100 से 120 किलोमीटर तक दूरी तय कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य कार्यालय-1 के कार्यकारी निदेशक व राज्य प्रमुख डॉ. उत्तीय भट्टाचार्य, वरिष्ठ अधिकारी, डीलर और डिस्ट्रीब्यूटर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed