{"_id":"63da21398c159d01603147a3","slug":"invoice-of-45-vehicles-including-four-roadways-buses-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर का असर: चार रोडवेज की बसों सहित 45 वाहनों का चालान, जानिए क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर का असर: चार रोडवेज की बसों सहित 45 वाहनों का चालान, जानिए क्या है वजह
Wed, 01 Feb 2023 01:52 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 01 Feb 2023 01:52 PM IST
सार
अभियान में विशेषकर रोडवेज के सामने की सड़क को निगम की बसें, अनुबंधित बसें और निजी बसें जो रोड पर खड़ी थीं उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान रेलवे स्टेशन के सामने परिवहन निगम की चार और निगम की सात अनुबंधित बसों का चालान किया गया।
विज्ञापन
गोरखपुर में राडवेज बसों का चालान किया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यातायात विभाग की टीम ने मंगलवार को रेलवे बस स्टेशन और विश्वविद्यालय चौक के आसपास अभियान चलाकार सड़क पर खड़ी चार रोडवेज, सात अनुबंधित, तीन निजी, 31 चार पहिया वाहन सहित 45 वाहनों का चालान किया है। साथ ही वाहन स्वामियों से 18 हजार रुपये का शमन शुल्क भी वसूला।
यूनिवर्सिटी चौराहे से रेलवे स्टेशन मार्ग के बीच सड़क पर खड़ी हो रही रोडवेज बसें और निजी वाहनों से राहगीरों को हो रही सांसत से संबंधित खबर को अमर उजाला में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था। खबर के प्रकाशित होने के बाद यातायात विभाग की टीम ने पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देश पर रेलवे बस स्टेशन और उसके आसपास सड़क पर खड़े वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया।
अभियान में विशेषकर रोडवेज के सामने की सड़क को निगम की बसें, अनुबंधित बसें और निजी बसें जो रोड पर खड़ी थीं उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान रेलवे स्टेशन के सामने परिवहन निगम की चार और निगम की सात अनुबंधित बसों का चालान किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा तीन निजी बसों और 31 चार पहिया वाहनों का भी अभियान के दौरान चालान किया गया। इसके साथ ही उनसे 18 हजार रुपये का शमन शुल्क भी वसूला गया। पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. एमपी सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में ये वाहन सड़क पर खड़े मिले तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।