फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Invoice of 45 vehicles including four roadways buses

खबर का असर: चार रोडवेज की बसों सहित 45 वाहनों का चालान, जानिए क्या है वजह

Wed, 01 Feb 2023 01:52 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 Feb 2023 01:52 PM IST
सार

अभियान में विशेषकर रोडवेज के सामने की सड़क को निगम की बसें, अनुबंधित बसें और निजी बसें जो रोड पर खड़ी थीं उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान रेलवे स्टेशन के सामने परिवहन निगम की चार और निगम की सात अनुबंधित बसों का चालान किया गया।

विज्ञापन
Invoice of 45 vehicles including four roadways buses
गोरखपुर में राडवेज बसों का चालान किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यातायात विभाग की टीम ने मंगलवार को रेलवे बस स्टेशन और विश्वविद्यालय चौक के आसपास अभियान चलाकार सड़क पर खड़ी चार रोडवेज, सात अनुबंधित, तीन निजी, 31 चार पहिया वाहन सहित 45 वाहनों का चालान किया है। साथ ही वाहन स्वामियों से 18 हजार रुपये का शमन शुल्क भी वसूला।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी चौराहे से रेलवे स्टेशन मार्ग के बीच सड़क पर खड़ी हो रही रोडवेज बसें और निजी वाहनों से राहगीरों को हो रही सांसत से संबंधित खबर को अमर उजाला में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था। खबर के प्रकाशित होने के बाद यातायात विभाग की टीम ने पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देश पर रेलवे बस स्टेशन और उसके आसपास सड़क पर खड़े वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया।
विज्ञापन


अभियान में विशेषकर रोडवेज के सामने की सड़क को निगम की बसें, अनुबंधित बसें और निजी बसें जो रोड पर खड़ी थीं उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान रेलवे स्टेशन के सामने परिवहन निगम की चार और निगम की सात अनुबंधित बसों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा तीन निजी बसों और 31 चार पहिया वाहनों का भी अभियान के दौरान चालान किया गया। इसके साथ ही उनसे 18 हजार रुपये का शमन शुल्क भी वसूला गया। पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. एमपी सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में ये वाहन सड़क पर खड़े मिले तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed