फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Investigation will be done for non-deposit of government rice in warehouse

गोरखपुर: गोदाम में सरकारी चावल न जमा कराने की होगी जांच, अपर आयुक्त सहकारिता ने मांगा जवाब

Wed, 04 May 2022 04:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 04 May 2022 04:57 PM IST
सार

एक करोड़ रुपये का गेहूं भी सरकारी गोदाम में नहीं जमा कराया गया। गोलमाल का पर्दाफाश हुआ, लेकिन जांच नहीं कराई गई। अब आरटीआई कार्यकर्ता संजय मिश्र ने मामले की जांच सीबीआई और एसआईटी से कराने की मांग की है।

विज्ञापन
Investigation will be done for non-deposit of government rice in warehouse
चावल

विस्तार

धान कुटाई के बाद 34,451 क्विंटल चावल सरकारी गोदाम में न जमा कराए जाने के मामले की जांच होगी। इस सिलसिले में अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (क्रय व विक्रय) सहकारिता बी. चंद्रकला ने जांच के आदेश दिए हैं। अपर आयुक्त ने अपर निबंधक सहकारिता गोरखपुर मंडल से जवाब मांगा है। साथ ही कहा है कि जांच करके रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराई।

विज्ञापन


राप्ती नगर के आरटीआई कार्यकर्ता संजय मिश्रा को सूचना के अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के जरिए मिली जानकारी के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2017-18, 2018-19 और 2019-20 में 293 क्रय केंद्रों से धान व गेहूं की खरीद हुई थी। इनमें से 38 केंद्रों की जांच से पता चला था कि गोरखपुर के सात राइस मिलरों ने 34,451 क्विंटल कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) चावल सरकारी गोदाम में नहीं जमा कराया है।
विज्ञापन


इन राइस मिलरों को क्रय केंद्रों से धान उपलब्ध कराया गया था। चावल की कीमत 9.62 करोड़ रुपये बताई गई थी। इसी तरह, एक करोड़ रुपये का गेहूं भी सरकारी गोदाम में नहीं जमा कराया गया। गोलमाल का पर्दाफाश हुआ, लेकिन जांच नहीं कराई गई। अब आरटीआई कार्यकर्ता संजय मिश्र ने मामले की जांच सीबीआई और एसआईटी से कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सिलसिले में अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक बी. चंद्रकला को पत्र भी दिया है। इसी का नतीजा रहा कि अपर आयुक्त ने पूरे मामले की जांच रिपोर्ट तलब की है। अपर आयुक्त का कहना है कि जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed