फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Investigation reveals network; accused of converting funds into gold for money laundering.

Gorakhpur News: साइबर ठगी के 11 करोड़ रुपये से सोने की खरीदारी का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Jul 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Investigation reveals network; accused of converting funds into gold for money laundering.
गोरखपुर। मुंबई में हुई करीब 11 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की रकम को सोने में बदलकर गोरखपुर के ज्वेलरी शोरूमों से आभूषण खरीदने के मामले में शाहपुर पुलिस ने एक आरोपी को क्षेत्र से शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बिहार के गोपालगंज, कुचायकोट निवासी धीरज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मामला असुरन स्थित परिवार ज्वेलर्स एंड ज्वेल्स के मैनेजर इरफान अहमद की तहरीर से जुड़ा है। उनके अनुसार, गोपालगंज निवासी हितेश कुमार सिंह ने 4 से 11 जून के बीच अलग-अलग किस्तों में करीब 49.92 लाख रुपये के आभूषण खरीदे थे। भुगतान विभिन्न फर्मों और बैंक खातों के माध्यम से ऑनलाइन किया गया था। बाद में बैंक से ई-मेल के जरिये सूचना मिली कि फर्म के खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि के लेन-देन में हुआ है, जिसके बाद खाते होल्ड कर दिए गए। इसके बाद 23 जून को शाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि साइबर ठगों ने देशभर में ठगी की रकम पहले म्यूल बैंक खातों में ट्रांसफर की और फिर उसी रकम से गोरखपुर की चार ज्वेलरी शोरूमों से करीब 11 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण खरीदे। पुलिस के अनुसार, यह पूरा नेटवर्क ठगी की रकम को सोने में बदलकर उसे वैध रूप देने की कोशिश में जुटा था। कारोबारियों ने बताया कि उन्हें भुगतान बैंकिंग माध्यम से मिलने के कारण किसी धोखाधड़ी की जानकारी नहीं थी। उन्होंने जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग देने की बात कही है और खुद को भी इस ठगी का अप्रत्यक्ष शिकार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि आभूषण खरीद के दौरान धीरज सिंह वीडियो कॉल के जरिये लगातार संपर्क में था और आभूषणों के चयन से लेकर भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया उसी के निर्देश पर हो रही थी। विवेचना में धीरज सिंह और उसके सहयोगियों की मिलीभगत से साइबर ठगी की रकम को सोने में बदलकर छिपाने की साजिश की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के आधार पर उसके अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed