फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   International youth day 2020: special story of Vaibhav Tripathi hard worker Assistant Municipal Commissioner in gorakhpur

संघर्ष की कलम से इस शख्स ने लिखी सफलता की कहानी, इनके दास्तां जानकर आप भी हो जाएंगे भावुक

Wed, 12 Aug 2020 05:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 12 Aug 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
International youth day 2020: special story of Vaibhav Tripathi hard worker Assistant Municipal Commissioner in gorakhpur
वैभव त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला।

हम अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर गोरखपुर के होनहार युवा वैभव त्रिपाठी के बारे में बताने जा रहे हैं। वैभव संघर्ष की सीढ़ीयों से चढ़कर अपनी मंजिल तक पहुंचे हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2002 में एक सड़क हादसे में पिता स्व. पारसनाथ त्रिपाठी का साया सिर से उठ गया। पिता शिवहर्ष किसान पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में प्रधानाचार्य थे। कुछ दिन पूर्व ही दो और भाइयों का भी असामयिक निधन हो गया था। ऐसे में वैभव त्रिपाठी के सामने चुनौतियों का पहाड़ आ खड़ा हुआ, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। चुनौतियों को सामना किया फिर संघर्ष की कलम से सफलता की कई कहानियां गढ़ीं। आज वह नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


वैभव ने चुनौतियों से संघर्ष शुरू किया तो इसमें बड़े भाई मनीष त्रिपाठी का काफी सहयोग मिला। इंटर तक की पढ़ाई बस्ती से हुई। दिल्ली में रहकर बीटेक किया। फिर मल्टीनेशनल कंपनी एचसीएल में काफी अच्छे पैकेज पर नौकरी की। इस बीच एआरओ, पीओ आदि कई नौकरियों के लिए उनका चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी एंड कस्टम अधिकारी के रूप में भी वह चयनित हुए। करीब एक साल तक वहां नौकरी की, लेकिन उनकी इच्छा प्रशासनिक सेवा में जाने की थी। लिहाजा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी। उन्हें प्रदेश में 17वीं रैंक हासिल हुई। वहीं सहायक नगर आयुक्त की श्रेणी में प्रदेश में पहली रैंक मिली और वह गोरखपुर में सहायक नगर आयुक्त नियुक्त हुए।

सात भाषाओं के जानकार हैं वैभव

प्रतिभा के धनी वैभव त्रिपाठी सात भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत, अरबी, गुजराती के अलावा जर्मन भाषा के भी जानकार हैं। उनके दो यू-टयूब चैनल  vaibhaw tripathi singing star और study for civil services हैं।

प्रतियोगी परीक्षाओं की कराते हैं तैयारी
अपने यूट्यूब चैनल स्टडी फॉर सिविल सर्विसेज में वैभव सिविल सर्विसेज समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के इंटरव्यू के संबंध में जानकारी देते हैं। वैभव कहते हैं कि वह 1000 से ज्यादा प्रतियोगी छात्रों को आईआईटी-जेईई, पीएमटी और सिविल सर्विसेज की तैयारी करा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed