फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   International cricket stadium will be built in Tal Nadaur, GDA sent two proposals to the government

Gorakhpur News: ताल नदौर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, जीडीए ने शासन को भेजे दो प्रस्वाव

Thu, 29 Feb 2024 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
International cricket stadium will be built in Tal Nadaur, GDA sent two proposals to the government
ताल नदौर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, जीडीए ने शासन को भेजे दो प्रस्वाव
विज्ञापन



70 एकड़ और 30 एकड़ में स्टेडियम बनाने का आगणन प्रस्ताव जीडीए ने शासन को भेजा, अनुमति के बाद तैयार होगी डीपीआर



संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। ताल नदौर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने दो प्रस्ताव प्रशासन को भेजे हैं। पहले प्रस्ताव में 70 एकड़ जमीन पर आगणन किया गया है और दूसरे प्रस्ताव में 30 एकड़ जमीन पर स्टेडियम बनाने की योजना बनाई गई है। दोनों प्रस्ताव में रेजिडेंशियल व कामर्शियल योजनाएं भी लाने की तैयारी है। प्रस्ताव के आधार पर प्रशासन की ओर से नि:शुल्क भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।

जिला प्रशासन ताल नदौर में जीडीए को 100 एकड़ जमीन देने को राजी हो गया है। जमीन की उपलब्धता के बाद जीडीए ने तेजी दिखानी शुरू कर दी है। जीडीए के अभियंत्रण विभाग ने स्टेडियम के लिए दो तरह का आगणन प्रस्ताव तैयार किया है। स्टेडियम के आकार पर प्रशासन मुहर लगाएगा। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई जाएगी।
विज्ञापन



---

707 करोड़ का है पहला आगणन प्रस्ताव



जीडीए की ओर से पहला आगणन प्रस्ताव 707 करोड़ का तैयार किया गया है। इस आगणन प्रस्ताव में 70 एकड़ में स्टेडियम और उससे जुड़े निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इस स्टेडियम में 50 हजार लोगों के बैठने की सुविधा होगी। स्टेडियम के साथ ही मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, क्रिकेट एकेडमी, एडमिन ब्लाॅक, फूड कोर्ट, प्रैक्टिस ग्राउंड की सुविधा होगी। वहीं 30 एकड़ जमीन पर जीडीए की ओर से रेजिडेंशियल व कामर्शियल योजनाएं लांच करने का विचार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-



दूसरे प्रस्ताव में 332 करोड़ खर्च होने का अनुमान

दूसरा आगणन प्रस्ताव छोटे स्टेडियम के लिए तैयार किया गया है। सभी सुविधाओं पर 332 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। 30 एकड़ में बनने वाले स्टेडियम में 30 हजार लोगों के बैठने की क्षमता होगी। स्टेडियम के अतिरिक्त मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, प्रैक्टिस ग्राउंड भी बनाए जाएंगे।

----



कोट...

ताल नदौर में क्रिकेट स्टेडियम का आगणन प्रस्ताव तैयार कराकर प्रशासन को भेजा गया है। प्रयास है कि बेहतरीन स्टेडियम बनाया जाए। स्टेडियम बन जाने से खेलों को काफी बढ़ावा मिलेगा। इससे नई खेल प्रतिभाओं को अवसर मिलेगा। 70 एकड़ व 30 एकड़ का दो आगणन प्रस्ताव तैयार किया गया है।



- आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article