फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   International Alumni Meet will start in DDU from April 30

गोरखपुर विश्वविद्यालय: गोविवि में 30 अप्रैल से शुरू होगा इंटरनेशनल एलुमिनाई मीट, आ सकते हैं सीएम योगी और रक्षामंत्री

Wed, 30 Mar 2022 02:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 30 Mar 2022 02:38 PM IST
सार

मुख्यमंत्री को उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित करने की योजना विश्वविद्यालय प्रशासन ने बनाई है। दूसरे दिन के अंतरराष्ट्रीय आयोजन में राजनाथ सिंह को आमंत्रित किए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन
International Alumni Meet will start in DDU from April 30
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय इंटरनेशनल एलुमिनाई मीट का आयोजन 30 अप्रैल से होगा। विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर दो मई को कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर सीएम योगी आदित्यनाथ एवं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को विश्वविद्यालय के एलुमिनाई के तौर पर आमंत्रित करने की तैयारी है।

विज्ञापन


योजना के मुताबिक, पहले दिन उद्घाटन सत्र में गोरखपुर और आसपास के जिलों में रहने वाले एलुमिनाई को आमंत्रित किया जाएगा। दूसरे दिन एक मई का आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा, जिसमें देश-विदेश के एलुमिनाई आयोजन से जुड़ेंगे। विदेश में रह रहे एलुमिनाई को जोड़ने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित करने की योजना विश्वविद्यालय प्रशासन ने बनाई है। दूसरे दिन के अंतरराष्ट्रीय आयोजन में राजनाथ सिंह को आमंत्रित किए जाने की तैयारी है। आयोजन की रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय के एलुमिनाई सेल को सौंप दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5000 एलुमिनाई को जोड़ने की योजना

विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, एलुमिनाई मीट से करीब 5000 एलुमिनाई को जोड़ने की योजना बनाई गई है। विभागवार एलुमिनाई की सूची तैयार की जा रही है। सूची के साथ-साथ संपर्क कर उन्हें आमंत्रित करने के लिए विभागों को कहा गया है।



गोविवि के कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कहा कि कोरोना के चलते पिछले वर्ष अंतरराष्ट्रीय एलुमिनाई मीट का आयोजन नहीं हो सका। इस बार आयोजन की तैयारी चल रही है। देश-विदेश के एलुमिनाई को जोड़ा जाएगा। एलुमिनाई की सूची तैयार की जा रही है। उन्हें आमंत्रित करने की अनौपचारिक प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। कार्यक्रम की रूपरेखा तय होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विश्वविद्यालय के एलुमिनाई एवं देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed