{"_id":"6914e5731f47bc882202d151","slug":"intermediate-student-dies-after-being-hit-by-a-train-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1132800-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रेन की चपेट में आने से इंटर के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रेन की चपेट में आने से इंटर के छात्र की मौत
Thu, 13 Nov 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
- कुसम्ही स्टेशन पर ट्रेन पकड़ते समय हुआ हादसा, घर में मची चीख-पुकार
जगदीशपुर। एम्स थाना क्षेत्र के बड़ी कुरमौल निवासी 16 वर्षीय शिवम प्रजापति की मंगलवार की रात ट्रेन पकड़ते समय चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, शिवम पुत्र योगेंद्र प्रजापति दो भाइयों में सबसे छोटा था। वह इंटरमीडिएट का छात्र था। मंगलवार की रात वह किसी काम से देवरिया जाने के लिए कुसम्ही रेलवे स्टेशन पहुंचा। बताया जा रहा है कि ट्रेन पकड़ने के दौरान वह अचानक फिसल गया और चलती ट्रेन की चपेट में आ गया।
हादसे के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और रेलकर्मियों ने शोर मचाया। सूचना पर जीआरपी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को ट्रैक से हटवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि शिवम पढ़ाई में मेधावी था और परिवार का लाडला था। संवाद