फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Interceptor will catch fast driving vehicle challan will be issued

गोरखपुर: तेज चलाई गाड़ी पकड़ लेगा इंटरसेप्टर, कट जाएगा चालान

Mon, 18 Sep 2023 02:49 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 18 Sep 2023 02:49 PM IST
सार

संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन संजय कुमार झा ने कहा कि ओवरस्पीड वाहन और दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए मंडल को दो इंटरसेप्टर वाहन मिलने वाले हैं। इसके लिए मुख्यालय में अफसरों को ट्रेनिंग दी जा रही है। ये वाहन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं।

विज्ञापन
Interceptor will catch fast driving vehicle challan will be issued
इंटरसेप्टर वैन। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तय गति से तेज वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं है। परिवहन विभाग दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए तेज गति से वाहन चलाने वालों का चालान इंटरसेप्टर के माध्यम से करेगा। विभाग को जल्द ही ये वाहन मिल जाएंगे। इसके बाद कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


तय मानक से तेज वाहन चलाने और इससे होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग कमर कस चुका है। शासन की तरफ से गोरखपुर मंडल को दो इंटरसेप्टर वाहन मिलने जा रहे हैं। ये अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे।
विज्ञापन


इस हाईटेक वाहन के रडार में आने वाली तेज रफ्तार गाड़ियों की तस्वीर खींच ली जाएगी। साथ ही उसके स्पीड का भी पता चल जाएगा। इससे उनका चालान आसानी से हो जाएगा। परिवहन विभाग इन वाहनों को हाईवे पर खड़ा कर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ओवरस्पीड में हुए चालान

जनवरी- 815
फरवरी- 828
मार्च- 879
अप्रैल-1074
मई- 202
जून- 192
जुलाई-226
अगस्त- 192

 

ऐसे काम करता है इंटरसेप्टर

इंटरसेप्टर वाहन हाईवे पर किनारे लगा दिया जाता है। कैमरे को वाहनों की ओर कर दिया जाता है। साथ ही वाहन के अंदर लगी मशीन और मॉनीटर पर तकनीकी कर्मी गति सीमा देखता है। गति सीमा अधिक पाए जाने पर उस मशीन से तत्काल चालान काट दिया जाता है। इंटरसेप्टर वाहन का वीडियो भी बना लेता है। आवश्यकता पड़ने पर उसे वाहन चालकों को सबूत के तौर पर दिया जा सकता है। इंटरसेप्टर पर लगा कैमरा 360 डिग्री के एंगल में घूम सकता है। इससे किसी भी वाहन की ओवरस्पीड को मापा जा सकता है।

संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन संजय कुमार झा ने कहा कि ओवरस्पीड वाहन और दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए मंडल को दो इंटरसेप्टर वाहन मिलने वाले हैं। इसके लिए मुख्यालय में अफसरों को ट्रेनिंग दी जा रही है। ये वाहन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed