{"_id":"61b59b4f659aaa04f027337a","slug":"intelligent-traffic-management-system-will-deduct-challan-for-violating-traffic-rules-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई व्यवस्थाः रेड लाइट जंप किए तो तुरंत मोबाइल फोन पर आएगा चालान, चौराहों पर लगने जा रहा है ये खास सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई व्यवस्थाः रेड लाइट जंप किए तो तुरंत मोबाइल फोन पर आएगा चालान, चौराहों पर लगने जा रहा है ये खास सिस्टम
Sun, 12 Dec 2021 12:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:23 PM IST
सार
गोरखपुर शहर के चौराहों पर इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगने जा रहा है। ऐसे में बिना ट्रैफिक पुलिस कर्मी के भी ये सिस्टम काम करेगा। सिस्टम में एक महीने तक ट्रैफिक लाइट जंप की फोटो स्टोर रहेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना भारी पड़ जाएगा। ट्रैफिक चौराहों पर पुलिस कर्मी हो न हो, लेकिन यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान मोबाइल फोन पर पहुंच जाएगा। इसके लिए आधुनिक तकनीक से लैस उन्नत प्रणाली लागू की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर शहर के चौराहों पर इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लागू होने जा रहा है। यह सिस्टम स्वत: संचालित होगा। चौराहों पर पुलिसकर्मी नहीं भी होगा, तब भी यह सिस्टम अपना काम करेगा। रेड लाइट जंप करने और बिना हेलमेट बाइक चलाने जैसे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के कैमरे आसानी से पकड़ लेंगे।
गाड़ी के नंबर के आधार पर तत्काल ऑनलाइन चालान संबंधित व्यक्ति के मोबाइल फोन पर भेज देंगे। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने पर आईटीएमएस में लगे कैमरे, संबंधित गाड़ी समेत समूचे घटनाक्रम की फोटो तत्काल खींच लेंगे। किसी विवाद से बचने के लिए ऐसी फोटो सिस्टम के सर्वर में एक से डेढ़ महीने तक सुरक्षित भी रहेगी।
विज्ञापन
आईटीएमएस के प्रभारी विजेंद्र कुमार ने बताया कि 28 दिसंबर से सिस्टम के ट्रायल होने की संभावना है। विधिवत शुरूआत के कुछ दिन बाद तक ऑनलाइन चालान नहीं किया जाएगा। शुरुआती चरण में लोगों को सिस्टम के बारे में जानकारी दी जाएगी। चौराहों पर लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लगातार अनाउंसमेंट करके ट्रैफिक संबंधी जानकारियां दी जाएंगी। अगर कोई गाड़ी चौराहे पर खड़ी है और यातायात में बाधक बन रही है तो पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए, अनाउंसमेंट करके उसे हटने के लिए कहा जाएगा।