फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Instructions to organize Chaupal to make women aware

Gorakhpur News: महिलाओं को जागरूक करन के लिए चौपाल लगाने का निर्देश

Thu, 30 Oct 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 30 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Instructions to organize Chaupal to make women aware
संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग कर अपराध की समीक्षा किया। एएसपी ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य प्रत्येक महिला को सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण प्रदान करना है। जिससे वह निर्भीक होकर अपने अधिकारों का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

एएसपी ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, कानूनी सहायता, साइबर सुरक्षा आदि क्षेत्रों में महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए विस्कूल, कॉलेज, पंचायत भवनों तथा सार्वजनिक स्थलों पर आत्मरक्षा प्रशिक्षण, जागरूकता रैलियां, चौपाल एवं काउंसिलिंग सत्र का आयोजन किया जाए। महिला हेल्प डेस्क, टोल–फ्री नंबर एवं त्वरित पुलिस सहायता की व्यवस्था को मजबूत करें। इससे महिलाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता एवं सुरक्षा की भावना को अभूतपूर्व बल प्राप्त हो रहा है। गांव, चौराहा, सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में चौपाल का आयोजन हो। नारी सशक्तिकरण ही सशक्त समाज की पहचान है।
विज्ञापन

एएसपी ने सभी एसओ को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत की स्वयं मॉनिटरिंग करें, न कि केवल अधीनस्थों पर छोड़ दें। जो अधिकारी शिकायत निस्तारण में शिथिलता बरतते हैं, उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जायेगी। महिलाओं, बच्चों, कमजोर वर्गों से संबंधित शिकायतों को संवेदनशील मानते हुए तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया। अपराध से संबंधित शिकायतों में विवेचना की प्रगति सीएम डैशबोर्ड पर अपडेट करते रहने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अपडेट प्रामाणिक, साक्ष्य आधारित हो। थाना पर एक डैशबोर्ड नोडल अधिकारी नामित कर उसे प्रशिक्षित किया जाए। जिससे शिकायतें समय पर फीड की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed