फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur Inspector's colleagues' mobile phone switched off, location not available

Gorakhpur News: दरोगा के लापता साझेदारों की तलाश में उलझी पुलिस, लोकेशन बंद- अब ऐसे तलाश करेगी

Thu, 18 Apr 2024 10:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 18 Apr 2024 10:48 AM IST
सार

वाहन चेकिंग के दौरान व्यापारी से 50 लाख रुपये छीनने के आरोपी दरोगा आलोक सिंह के साथियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी तो करा लिया, लेकिन फरार तीनों आरोपियों को खोजने में पसीना छूट रहा है। बिना नाम का खुलासा किए अब गोपनीय तरीके से पुलिस तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
gorakhpur Inspector's colleagues' mobile phone switched off, location not available
दरोगा आलोक सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाहन चेकिंग के दौरान व्यापारी से 50 लाख रुपये छीनने के आरोपी दरोगा आलोक सिंह के साथियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी तो करा लिया, लेकिन फरार तीनों आरोपियों को खोजने में पसीना छूट रहा है।

विज्ञापन


अब तक आरोपियों की लोकेशन कभी लखनऊ तो कभी दिल्ली मिल रही थी। पुलिस का कहना है कि अब अचानक तीनों ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया है, जिससे लोकेशन नहीं मिल रही है। गिरफ्तारी के लिए बनाई गई टीम को अब लोकेशन मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, तीनों आरोपियों की तलाश पुलिस गोपनीय ढंग से कर रही है। एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद भी पुलिस उनके नामों का खुलासा नहीं कर रही है। हालांकि, आरोपियों को पुलिस की हर गतिविधि की जानकारी मिलती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही वजह है कि पुलिस की सख्ती देख आरोपियों ने अब मोबाइल फोन बंद कर कहीं सुरक्षित ठिकाना तलाश लिया है। साथ ही उन्हें बचाने के लिए राजनीतिक दबाव भी पुलिस पर पड़ने लगे हैं।
सूत्रों के अनुसार, फरार आरोपियों को दिलासा दिया जा रहा है कि मामला ठंडा होने तक वह गोरखपुर से दूरी बना लें और किसी से भी संपर्क ना करें। आगे चलकर सब मैनेज हो जाएगा।

नौ अप्रैल को दरोगा भेजा गया था जेल
कोतवाली पुलिस ने नौ अप्रैल को चौकी इंचार्ज आलोक सिंह और उसके साथी प्रिंस श्रीवास्तव के खिलाफ भ्रष्टाचार सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर दोनों को जेल भिजवाया था। दरोगा पर आरोप है कि तीन अप्रैल की सुबह चेकिंग के दौरान व्यापारी नवीन कुमार श्रीवास्तव से 50 लाख रुपये छीन लिए थे।


व्यापारी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर 44 लाख रुपये बरामद कर लिए। छह लाख रुपये अभी बरामद नहीं किए जा सके हैं। व्यापारी ने तहरीर में चौकी इंचार्ज आलोक सिंह और प्रिंस को नामजद किया था जबकि तीन अन्य को उनका साथी बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed