फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case registered following a clash between two student groups at Gorakhpur University.

गोरखपुर विश्वविद्यालय: एबीवीपी और सतीश प्रजापति गुट में मारपीट, सोशल मीडिया बयानबाजी बनी वजह; केस दर्ज

Wed, 23 Sep 2026 11:46 AM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Wed, 23 Sep 2026 11:46 AM IST
सार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही बयानबाजी हिंसक झड़प में बदल गई। एबीवीपी और छात्रनेता सतीश प्रजापति के समर्थक कैंपस में आमने-सामने आ गए और मारपीट हुई। कैंट पुलिस ने एबीवीपी विभाग संयोजक प्रशांत त्रिपाठी की तहरीर पर सतीश प्रजापति, उज्जवल सिंह, सत्यम समेत अन्य पर मारपीट, लूट और धमकी की FIR दर्ज की है। 

विज्ञापन
Case registered following a clash between two student groups at Gorakhpur University.
गोरखपुर विश्वविद्यालय पुलिस चौकी पर छात्रों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में मंगलवार दोपहर सोशल मीडिया पर चल रही बयानबाजी को लेकर दो छात्र गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट और हंगामा शुरू हो गया। कैंट पुलिस ने स्थिति संभाली और दोनों गुटों को थाने पर लेकर आई। घटना के बाद बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता कैंट थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

एबीवीपी के विभाग संयोजक प्रशांत त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने छात्र नेता सतीश प्रजापति, उज्जवल सिंह, सत्यम समेत अन्य के विरुद्ध मारपीट, लूट और धमकी देने का मामला दर्ज किया। पुलिस ने सतीश प्रजापति का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Case registered following a clash between two student groups at Gorakhpur University.
छात्रों के गुट में विवाद के बाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया जा रहा है कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एबीवीपी और छात्र नेता सतीश प्रजापति पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप चल रहा था। एबीवीपी के विभाग संयोजक प्रशांत त्रिपाठी का आरोप है कि कुछ लोग वीडियो पोस्ट कर संगठन के खिलाफ छात्रों को भड़का रहे थे। साथ ही कुछ साथियों पर रुपये लेने के आरोप भी लगाए गए थे। तहरीर में 1068 रुपये और जरूरी दस्तावेज छीनने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

प्रशांत त्रिपाठी के मुताबिक, दूसरे पक्ष की ओर से साथियों को धमकियां भी दी जा रही थीं। उनका आरोप है कि मंगलवार को कुछ लोग विश्वविद्यालय में मारपीट करने पहुंचे थे। पुलिस के पहुंचने पर स्थिति नियंत्रित हुई। विवाद के बाद एबीवीपी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कैंट थाने पहुंचे। करीब दो घंटे तक थाने में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही।

उन्होंने दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी। इसके बाद सतीश प्रजापति का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। विवाद के बाद विश्वविद्यालय और आसपास के क्षेत्र में एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई है। पुलिस सोशल मीडिया पर चल रही पोस्ट और गतिविधियों पर भी नजर रख रही है ताकि दोबारा विवाद की स्थिति न बने।

Case registered following a clash between two student groups at Gorakhpur University.
विवाद के बाद छात्रों का गुट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों पक्षों को थाने पर लाकर समझाया गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सतीश प्रजापति का शांतिभंग में चालान किया गया है: निमिष पाटील, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed