{"_id":"5efe2ecb8ebc3ea072037007","slug":"inspector-ramgarh-tal-awarded-for-good-work-gorakhpur-city-news-gkp3567524110","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर एसपी सीटी ने रामगढ़ताल के इंस्पेक्टर को किया सम्मानित, तय समय हासिल किए लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर एसपी सीटी ने रामगढ़ताल के इंस्पेक्टर को किया सम्मानित, तय समय हासिल किए लक्ष्य
Fri, 03 Jul 2020 12:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
इंस्पेक्टर रामगढ़ताल राणा देवेंद्र प्रताप सिंह को सम्मानित करते एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ।
- फोटो : अमर उजाला।
एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने बृहस्पतिवार की दोपहर रामगढ़ताल थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान तय वक्त में अच्छे काम करने पर इंस्पेक्टर रामगढ़ताल राणा देवेंद्र प्रताप सिंह को पांच हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले एसपी सिटी ने तिवारीपुर पुलिस व वहां के थानेदार सत्यप्रकाश सिंह को भी सम्मानित किया था।
एसपी सिटी दोपहर में रामगढ़ताल थाने पहुंचे। इस दौरान कार्यालय के अभिलेखों, शस्त्र, कारागार, सीसीटीएनएस तथा कोरोना वायरस के बचाव से संबंधित कोविड हेल्प डेस्क का मुआयना किया। एसएसपी के अभियान के तहत मामलों के निस्तारण में दिए गए टारगेट को पूरा करने में रामगढ़ताल पुलिस जनपद में पहले नंबर पर रही है। वहीं एसपी सिटी के द्वारा 24 घंटे में मामले के निस्तारण अभियान में भी यहां की पुलिस तिवारीपुर पुलिस के बाद दूसरे नंबर पर रही।
इसपर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान सीओ कैंट सुमित शुक्ला भी मौजूद रहे। इसी प्रकार सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह ने भी महिला थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अर्चना सिंह की कार्यों की भी प्रशंसा की।