फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Inspector died due to excessive sleeping pills in basti

Basti News: नींद की अधिक गोली खाने से दरोगा की मौत, पति-पत्नी के बीच चल रहा था मनमुटाव

Mon, 12 Jun 2023 05:52 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Jun 2023 05:52 PM IST
सार

एसआई राजन परशुरामपुर थाने में पहले तैनात थे। यहां से गैर हाजिर होने के कारण उन्हें पुलिस लाइंस में तैनात कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो गया था।

विज्ञापन
Inspector died due to excessive sleeping pills in basti
मृतक उप निरीक्षक राजन मिश्र। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नींद की अधिक गोलियां खाने से पुलिस लाइंस में तैनात दरोगा की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार देर शाम कोतवाली क्षेत्र के शिवा कॉलोनी स्थित किराए के कमरे में दरोगा को अचेत अवस्था में पाया गया था।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि नींद की अधिक गोलियां खा लेने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन


बहराइच जिले के रहने वाले उप निरीक्षक राजन मिश्र (36) अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवा कॉलोनी में किराए के कमरे में रहते थे। उनकी पत्नी संगीता तिवारी पुरानी बस्ती थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें:  रुपये के विवाद में कुदाल से सिर में वार कर पिता को मार डाला, हत्या के बाद खुद थाने पहुंचा कातिल


एसआई राजन परशुरामपुर थाने में पहले तैनात थे। यहां से गैर हाजिर होने के कारण उन्हें पुलिस लाइंस में तैनात कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो गया था। रविवार की शाम उनकी तबीयत बिगड़ने पर उनकी पत्नी ने कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी।

मौके पर जिला अस्पताल चौकी के दो आरक्षी मनीष और उपेंद्र शिवा कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंच गए। इसी बीच नशा मुक्ति केंद्र के लोग भी वहां आ गए और उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात दम तोड़ दिया।

एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि मौत की वजह के बारे में छानबीन कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed