फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   young man killed his father in a dispute over money In Basti

जल्लाद बेटा: रुपये के विवाद में कुदाल से सिर में वार कर पिता को मार डाला, हत्या के बाद खुद थाने पहुंचा कातिल

Mon, 12 Jun 2023 09:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 12 Jun 2023 09:39 AM IST
सार

बस्ती में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक पुत्र ने रुपयों के विवाद में अपने बाप की कुदाल से सिर में वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी थाने पहुंचा और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। 

विज्ञापन
young man killed his father in a dispute over money In Basti
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सनसनीखेज खबर सामने आई है। रुपये के विवाद में शिक्षामित्र ने 65 वर्षीय पिता की कुदाल से वार करके हत्या कर दिया। घटना के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर खुद ही पुलिस को जानकारी दी। 
विज्ञापन


लालगंज थाना इलाके के सोभनपार निवासी बुद्धिराम के दो लड़के सुधीर और रणधीर थे। रणधीर की नौ वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। इसके बाद छोटी बहू सूर्यमति के साथ वह अलग रहने लगे थे। उनके बड़े बेटे सुधीर ने पिता के नाम से बैंक से केसीसी लोन ले रखा था। वह गांव के विद्यालय में शिक्षामित्र है। 
विज्ञापन


लोन के रुपये जमा करने के लिए पिता पुत्र में विवाद था। दो दिन पहले 62 हजार रूपये में यूकेलिप्टस का पेड़ बिका था। बुद्धिराम उस रुपये को लोन जमा करने को कह रहा था। इसे लेकर रविवार शाम को पिता पुत्र में झगड़ा हुआ था। सोमवार सुबह बुद्धिराम नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में गन्ने के खेत के पास सुधीर मिल गया और उसने कुदाल से पिता बुद्धिराम के सिर पर दो तीन वार कर दिए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव के लोगों ने घटना की सूचना 112 डायल कर पुलिस को दी। इधर पुलिस पहुंचती तब तक सुधीर खुद थाने पहुंच गया। एसएचओ बृजेंद्र पटेल ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed