{"_id":"64ecf6428e75db55b00d3064","slug":"inspection-in-gas-cylender-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-287980-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थों और अग्निशमन उपकरणों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थों और अग्निशमन उपकरणों की हुई जांच
Tue, 29 Aug 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थों और आग बुझाने के लिए जरूरी उपकरणों की जांच के लिए अभियान चल रहा है। सोमवार को भी गोरखपुर स्टेशन पर प्लेटफार्म व ट्रेनों की जांच की गई।
स्टेशन डायरेक्टर डायरेक्टर जेपी सिंह के निर्देश पर डीसीआई डीके श्रीवास्तव, ओएसई नीतिन श्रीवास्तव, प्लेटफार्म निरीक्षक जफर अहमद, आरपीएफ इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद, एसआई भीम सिंह आदि ने स्टेशन पर सभी ट्रेनों में अग्निशमन उपकरण और यात्रियों के सामान की जांच की। इस दौरान कहीं कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। डीसीआई डीके श्रीवास्तव ने बताया कि प्लेटफार्म के अलावा सरकुलेटिंग एरिया में भी खान-पान स्टालों की जांच की गई। इस दौरान वहां रखे गए भोजन पकाने के उपकरण व आग बुझाने के उपकरणों की जांच हुई। दुकानदारों को आग बुझाने के उपकरण को सही अवस्था में रखने का निर्देश दिया। इससे पहले रविवार को हुई जांच के दौरान गेट नंबर 5 के पास दो खाली छोटे सिलिंडर व डबल बर्नर वाले दो चूल्हे लावारिश हालत में मिले थे, जिन्हें एलपीओ पार्सल कार्यालय भेज दिया गया था। यह अभियान निरंतर चलेगा।
आरपीएफ इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद ने बताया कि लोगों को कोई भी ज्वलनशील सामग्री लेकर यात्रा नहीं करने की हिदायत दी जा रही है। स्टेशन पर इसकी नियमित चेकिंग भी शुरू की गई है।