{"_id":"626ccb406c680e678d293716","slug":"innocent-will-also-be-punished-for-crime-of-mother-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मां के अपराध की मासूम भी काटेंगे सजा, सात वर्ष से कम है दोनों की उम्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: मां के अपराध की मासूम भी काटेंगे सजा, सात वर्ष से कम है दोनों की उम्र
Sat, 30 Apr 2022 11:09 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:09 AM IST
सार
पुलिस के अनुसार, मुकेश चौहान मजदूरी करता था। उसकी शादी सात वर्ष पूर्व महराजगंज के पनियरा थानाक्षेत्र के सोहरौना निवासी सुधारे चौहान की बेटी खुशबू से हुई थी। उसके दो बच्चे रोहन 6 साल व छोटू 4 साल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
गोरखपुर जिले के पिपराइच इलाके के रेतवहिया गांव में पति की हत्या करने वाली खुशबू के किए की सजा उसके दो मासूम बच्चे भी भुगतेंगे। दोनों की उम्र सात साल से कम होने की वजह से मजिस्ट्रेट के आदेश पर दोनों को मां के साथ जेल में दाखिल करा दिया गया है। हालांकि, जेल में बच्चों के खेलने और अन्य इंतजाम हैं, लेकिन बाहरी लोगों से उनकी मुलाकात नन्हीं उम्र में ही मां की करतूत ने छीन ली।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रेतवहिया में मुकेश चौहान की बुधवार रात तकिया से मुंह दबाकर पत्नी खुशबू ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी खुशबू को जेल भेज दिया। मां की इस हरकत से बच्चों के सिर से पिता का साया तो पहले ही उठ गया था और अब जेल जाना भी मजबूरी हो गया है।
विज्ञापन
इन सब के पीछे कारण खुशबू की एक युवक से मोहब्बत सामने आई है। पुलिस के अनुसार, मुकेश चौहान मजदूरी करता था। उसकी शादी सात वर्ष पूर्व महराजगंज के पनियरा थानाक्षेत्र के सोहरौना निवासी सुधारे चौहान की बेटी खुशबू से हुई थी। उसके दो बच्चे रोहन 6 साल व छोटू 4 साल है।
विज्ञापन