{"_id":"60c20b428ebc3edb171cfb69","slug":"injured-old-man-dead-in-hospital-during-treatment-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मारपीट में घायल बुजुर्ग की मौत, घरवालों ने हत्या का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: मारपीट में घायल बुजुर्ग की मौत, घरवालों ने हत्या का लगाया आरोप
Thu, 10 Jun 2021 06:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 10 Jun 2021 06:23 PM IST
सार
घरवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने दर्ज किया था केस, छानबीन शुरू।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर के चिलुआताल इलाके के देवीपुर गांव के टोला लक्ष्मणपुर में मंगलवार की रात दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल 85 वर्षीय रामदास की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में बुधवार की रात मौत हो गई। घरवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुरानी रंजिश में मारपीट की घटना हुई थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मणपुर गांव में रामदास और धर्मेंद्र के बीच में पुराने विवाद में मारपीट की घटना हुई थी। मंगलवार को गाय बांधने को लेकर फिर से दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों से छह लोगों को चोटें आई थीं लेकिन रामदास के सिर पर गंभीर चोट लग गई थी।
विज्ञापन
उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां बुधवार की आधी रात उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मारपीट होने के बाद रामदास की बहू उर्मिला देवी की तहरीर पर मारपीट, बलवा, मानव वध की कोशिश, धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
दूसरे पक्ष से मनोज की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट और बलवा का केस दर्ज किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि इसी बीच रामदास की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर धारा बढ़ाई जाएगी।