{"_id":"65e63250a2c2ae46b405acc7","slug":"injured-laborers-condition-is-out-of-danger-discharged-from-private-nursing-home-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-487556-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: घायल मजदूर की हालत खतरे से बाहर, निजी नर्सिंग होम से मिली छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: घायल मजदूर की हालत खतरे से बाहर, निजी नर्सिंग होम से मिली छुट्टी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। नाले का ढांचा गिरने से घायल मजदूर राकेश की हालत अब खतरे से बाहर है। सोमवार को उसे निजी नर्सिंग होम से छुट्टी मिल गई। उसके साथ उसे अपने कमरे में रखकर इलाज के लिए ले गए। अन्य मजदूरों को रविवार को ही अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।
रविवार को पैडलेगंज के आगे एक कार शोरूम के सामने ही नाला का निर्माण किया जा रहा था। लोहे के सरिया का जाल बांधा जा रहा था। बरसात की वजह से आसपास की मिट्टी काफी गीली हो गई थी। जहां काम चल रहा था, वहां अचानक मिट्टी दरक गई। उस दौरान काम कर रहे मजदूर दब गए। सूचना पर कैंट पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को छात्रसंघ चौराहे के एक नर्सिंग होम में ले जाया गया। घायल राकेश कुमार के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। सोमवार को उसकी हालत में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
इंस्पेक्टर कैंट रणधीर मिश्रा ने बताया कि घायल मजदूर को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर वह अपने साथियों संग कमरे पर चला गया है। उधर मजदूरों के चोटिल होने की वजह से नाला निर्माण का काम बंद रहा।