फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Initial symptoms of every disease are visible on the body, ignoring it takes a heavy toll.

Gorakhpur News: हर बीमारी के शुरुआती लक्षण दिखते हैं शरीर पर, अनदेखी पड़ती है भारी

Tue, 27 Aug 2024 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Initial symptoms of every disease are visible on the body, ignoring it takes a heavy toll.
-गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में निशुल्क तीन दिवसीय लेजर सर्जरी कैंप का शुभारंभ
विज्ञापन

-डॉ. संजय माहेश्वरी ने कैंप में मरीजों को दिए परामर्श और बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया।
- पहले दिन गुर्दा रोग के मरीज अधिक आए, 65 लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
- हर महीने के आखिरी सप्ताह में आयोजित होगा इस तरह का निशुल्क कैम्प

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। आरोग्यधाम बालापार स्थित गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के महायोगी गोरखनाथ चिकित्सालय में तीन दिवसीय निशुल्क वृहद लेजर सर्जरी कैंप का सोमवार को शुभारंभ हुआ। इस दौरान कैंसर सर्जन और लैप्रोस्कोपिक एवं किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय माहेश्वरी ने मरीजों को बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया। उन्होंने कहा कि हर बीमारी के प्रारंभिक लक्षण शरीर पर दिखते हैं। स्थिति तब गंभीर होती है जब हम शुरुआती लक्षणों की अनदेखी करते हैं।
कैंप में पहले दिन करीब 65 मरीजों को परामर्श दिया गया। सर्जरी के लिए चिन्हित मरीजों की 27 और 28 अगस्त को निशुल्क लेजर सर्जरी की जाएगी, जबकि परामर्श का दौर भी इन दो दिनों में जारी रहेगा। कैंप में डॉ. संजय माहेश्वरी तथा सीनियर सर्जन (पेट, आंत, गाल ब्लेडर, पाइल्स और कैंसर रोग विशेषज्ञ) डॉ. रेखा माहेश्वरी ने मरीजों को जरूरी परामर्श दिए। अब तक 3 लाख 80 हजार सर्जरी कर चुके डॉ संजय माहेश्वरी ने बताया कि इस कैंप के जरिए पूर्वांचल में पहली बार बिना चीर-फाड़, बिना बेहोश किए लोकल एनेस्थीसिया द्वारा लेजर सर्जरी से पेट, आंत, लिवर, गाल ब्लेडर, पाइल्स और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है। इस तरह का निशुल्क कैम्प यहां हर महीने के आखिरी सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। नई विधि से लेजर सर्जरी में समय कम लगेगा और मरीजों को तकलीफ भी नहीं होगी। डॉ. संजय माहेश्वरी ने कहा कि पूर्वांचल में कैंसर, किडनी और गाल ब्लेडर के स्टोन तथा लिवर की बिमारियों की एक बड़ी वजह मिलावटी खाद्य तेलों का उपयोग है। कैंप में पहले दिन गुर्दा संबंधी बीमारियों से ग्रसित मरीज अधिक आए। ऐसे मरीजों को डॉ. माहेश्वरी ने समझाया की वे नमक, अचार और पापड़ के सेवन से परहेज करें। कैंप में महिला मरीजों को डॉ. रेखा माहेश्वरी ने परामर्श दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी, कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव और हॉस्पिटल डायरेक्टर कर्नल डॉ. राजेश बहल समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article