{"_id":"695eb09f461b6465900163c9","slug":"inhuman-act-being-done-with-former-ips-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1190606-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पूर्व आईपीएस के साथ हो रहा अमानवीय कृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पूर्व आईपीएस के साथ हो रहा अमानवीय कृत्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती अमिताभ ठाकुर से मिलने गए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लगाए आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर से मिलने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गया था लेकिन मिलने नहीं दिया गया। आरोप लगाया कि पूर्व आईपीएस के साथ अमानवीय कृत्य किया जा रहा है। जेल में मिलने गया था। जेल के अंदर उनको तन्हाई में बंद करके रखा गया था। कांग्रेस उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस-प्रशासन से जब मिलाने को कहा तो वे कभी न्यायालय का आदेश का हवाला तो कभी प्राचार्य की अनुमति के बाद मिलने की बात कहकर रोक दिए। पूर्व आईपीएस के साथ कोई घटना घटती है तो इसकी जिम्मेदार सरकार होगी। कहा कि जो अधिकारी भ्रष्टाचार और सत्ता की मनमानी के खिलाफ आवाज उठाते हैं, उन्हें झूठे मुकदमों और मानसिक दबाव के जरिये तोड़ने की कोशिश की जा रही है।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर के परिवार से ही मिलकर उनका हाल जाना गया। उन्होंने बताया कि इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी के भाई के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रसियों ने उनका स्वागत किया।