फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Industrial zone to be developed in Dhuriyapar at a cost of Rs 102 crore, paving the way for over 100 units.

Gorakhpur News: धुरियापार में 102 करोड़ से बनेगा औद्योगिक क्षेत्र, 100 से अधिक इकाइयों की राह खुलेगी

Tue, 13 Oct 2026 03:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Industrial zone to be developed in Dhuriyapar at a cost of Rs 102 crore, paving the way for over 100 units.
गोरखपुर। दक्षिणांचल के धुरियापार में औद्योगिक विकास को गति देने की तैयारी तेज हो गई है। भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्या) के तहत यहां 120 एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इस पर 102.35 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय समिति ने परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी दे दी है। अब यहां प्लग एंड प्ले कॉरिडोर विकसित करने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। गीडा प्रशासन ने धुरियापार के सेक्टर छह में इसके लिए 120 एकड़ जमीन चिह्नित की है। कॉरिडोर की डीपीआर तैयार कराने के लिए कंसल्टेंट नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन

शासन से मंजूरी मिलने के बाद परियोजना को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है। इस औद्योगिक क्षेत्र में सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं केंद्र सरकार के फंड से विकसित की जाएंगी। प्लास्टिक पार्क की तर्ज पर विकसित होने वाले इस कॉरिडोर में उद्यमियों को प्लग एंड प्ले की सुविधा मिलेगी। यानी उद्योग लगाने के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे कंपनियों को शुरुआती व्यवस्था करने में लगने वाला समय और खर्च कम करने में मदद मिल सकती है। गीडा के अधिकारियों के मुताबिक, यहां 100 से अधिक औद्योगिक इकाइयां स्थापित होने की संभावना है। देश की बड़ी कंपनियों से निवेश मिलने की भी उम्मीद है।

---------
देश में विकसित होंगे 100 औद्योगिक क्षेत्र
केंद्र सरकार ने मार्च 2026 में भव्या योजना को मंजूरी दी थी। इसके तहत देश में 100 औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाने हैं। उत्तर प्रदेश में सात स्थानों पर कॉरिडोर प्रस्तावित हैं। गीडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि धुरियापार में 120 एकड़ में औद्योगिक कॉरिडोर विकसित होगा। इससे कंपनियों के निवेश के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed