फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Industrial Microbiology and Computer Science will start examinations

गोरखपुर विश्वविद्यालय: इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी और कंप्यूटर साइंस से होगा परीक्षाओं का आगाज, 17 जनवरी से होगी परीक्षा

Tue, 11 Jan 2022 01:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 11 Jan 2022 01:18 PM IST
सार

गोविवि में 17 से होने वाली परीक्षा में 1.27 लाख विद्यार्थी पंजीकृत, 13396 ने ही जमा किया शुल्क, 12 तक शुल्क जमा कर सकते हैं विद्यार्थी, 14 तक विलंब शुल्क के साथ छूट।

विज्ञापन
Industrial Microbiology and Computer Science will start examinations
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में 17 जनवरी से आयोजित होने वाली स्नातक और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर (सीबीसीएस) की परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया गया है। 17 जनवरी को स्नातक में इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी और कंप्यूटर साइंस विषयों के साथ परीक्षाओं की शुरुआत होगी। 12 फरवरी को परीक्षाएं संपन्न हो जाएंगी। विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर अपलोड कर दिया गया है।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. राजेश सिंह के मार्गदर्शन में सोमवार को परीक्षाओं की तैयारियों और फार्म भरे जाने को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। कुलपति ने कहा कि परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन फार्म खुला हुआ है। विद्यार्थी या कॉलेज पूरी फीस जमा करके एडमिट कार्ड को हासिल कर सकते हैं। जिन्होंने फीस जमा नहीं की है उनका न तो एडमिट कार्ड डाउनलोड होगा और न ही वो परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन


दिसंबर के पहले सप्ताह में ही फीस के लिए वेबसाइट को खोल दिया गया था। लेकिन, विश्वविद्यालय के डाटाबेस के अनुसार विश्वविद्यालय से पंजीकृत 1 लाख 27 हजार विद्यार्थियों में से महज 13396 विद्यार्थियों ने ही शुल्क जमा किया है। इन्हीं का एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा। जिन विद्यार्थियों ने शुल्क जमा नहीं किया है वह 12 जनवरी तक जमा करा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद विलंब शुल्क के साथ ही 13-14 जनवरी को शुल्क जमा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

प्रीपीएचडी के प्रैक्टिकल का नोटिफिकेशन वेबसाइट पर अपलोड

प्रीपीएचडी वर्ष 2019-20 के प्रैक्टिकल का नोटिफिकेशन विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाल दिया गया है। कंप्यूटर एप्लीकेशन के विद्यार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा/आंतरिक मूल्यांकन के लिए असाइनमेंट, पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन एवं प्रोग्रेस रिपोर्ट दिनांक 13 जनवरी शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन-ऑफलाइन भेज दें।  dduprephd2019-20ca@gmail.com पर मेल भी भेज सकते हैं।

व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए आवेदन शुरू
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष व्यक्तिगत ऑनलाइन फार्म और शुल्क 10 जनवरी से 25 जनवरी तक भरे जा सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन http://ddugu.ac.in पर भरा जा सकता है। शुल्क नेट बैंकिंग के माध्यम से इलाहाबाद बैंक के विश्वविद्यालय शाखा में जमा कराया जा सकेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed