फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Industrial development picks up pace in Gida gorakhpur

गोरखपुर: गीडा में औद्योगिक विकास ने पकड़ी रफ्तार, 5000 लोगों को मिलेगा रोजगार

Tue, 12 Apr 2022 12:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 12 Apr 2022 12:13 PM IST
सार

गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि जल्द ही गीडा में कुछ और औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी, जिनमें करीब 345 करोड़ रुपये के निवेश के साथ पांच हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

 

विज्ञापन
Industrial development picks up pace in Gida gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में औद्योगिक विकास की रफ्तार तेज होने लगी है। अगले कुछ महीनों में गोरखपुर में करीब 345 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इन उद्योगों में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब पांच हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

विज्ञापन


गीडा और ग्रेटर नोएडा की स्थापना एक साथ हुई थी, लेकिन गीडा का पर्याप्त विकास नहीं हो सका है। लेकिन, प्रदेश में दूसरी बार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने से गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के विकास की रफ्तार भी तेज होने लगी है।
विज्ञापन


बाहर से उद्यमी यहां आकर औद्योगिक इकाई लगाने की तैयारी कर रहे हैं। करीब 40 एकड़ क्षेत्रफल में 106 उद्यमियों को भूखंड आवंटित किए गए हैं और यहां विकास कार्य चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं भूखंडों में रेडीमेड उद्योग को बढ़ावा देने के लिए गारमेंट पार्क के तहत आवंटित भूखंड भी शामिल हैं। रेडीमेड गारमेंट में करीब 60 उद्यमियों को भूखंड आवंटित किए गए हैं। जल्द ही और भूखंड भी आवंटित होंगे।

गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि जल्द ही गीडा में कुछ और औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी, जिनमें करीब 345 करोड़ रुपये के निवेश के साथ पांच हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

आने वाले दिनों में स्थापित होंगे ये प्रमुख उद्योग

- प्लास्टिक उत्पाद के निर्माण के लिए करीब 5.5 एकड़ भूखंड मेसर्स तत्वा प्लास्टिक पाइप्स प्राइवेट लिमिटेड को आवंटित किया गया है। यहां करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा, जिसमें करीब एक हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
- मेसर्स क्वार्ट्ज ओपलवेयर को पांच एकड़ भूमि आवंटित की गई है। मुंबई के उद्योगपति रवींद्र अग्रवाल यहां जर्मन तकनीक एवं यूरोपियन मानक के ग्लासवेयर बनाएंगे। इसमें 50 करोड़ का निवेश होगा और करीब 400 लोगों को रोजगार मिलेगा।
- गीडा के सेक्टर 26 भीटी रावत में 30 एकड़ क्षेत्रफल में 11 भूखंडों का आवंटन विभिन्न उद्योगों के लिए किया गया है। रेडीमेड गारमेंट पार्क के तहत 12 एकड़ के 56 छोटे उद्यमियों को एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत भूखंड आवंटित हैं। इन इकाइयों में करीब 175 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 3000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।


- आदित्य मोटर प्राइवेट लिमिटेड को पांच एकड़ भूमि दी गई है। यहां व्यावसायिक गाड़ियों का फैब्रिकेशन किया जाएगा। इसमें करीब 20 करोड़ का निवेश होगा और 20 लोगों को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed