{"_id":"6a0788845ea962eda406a4ff","slug":"india-and-nepal-are-not-just-neighbors-they-have-an-unbreakable-relationship-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1039-1322595-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भारत-नेपाल सिर्फ पड़ोसी नहीं, दोनों देशों का अटूट रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भारत-नेपाल सिर्फ पड़ोसी नहीं, दोनों देशों का अटूट रिश्ता
विज्ञापन
नौतनवा में परियोजना का शिलान्यास करते सीएम योगी।
महराजगंज/नौतनवा। नौतनवा में आयोजित समारोह में दो अरब की विकास योजनाओं की सौगात देते हुए मुख्यमंत्री योगी ने भारत-नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत और सीमावर्ती क्षेत्र की संवेदनशीलता की चर्चा की।
उन्होंने कहा कि नौतनवा, फरेंदा और सोनौली जैसे क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि यहां का नागरिक कभी खुद को पिछड़ा महसूस न करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और नेपाल सिर्फ दो पड़ोसी देश नहीं, बल्कि साझा संस्कृति, आस्था और रोटी-बेटी के अटूट रिश्ते से जुड़े मित्र राष्ट्र हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले महराजगंज इंसेफेलाइटिस, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, अराजकता, माफियावाद और पलायन की त्रासदी झेल रहा था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार बनने के बाद महराजगंज की तस्वीर बदल गई है। इंसेफेलाइटिस पर प्रभावी नियंत्रण हुआ, मेडिकल कॉलेज संचालित हुआ, नौतनवा, फरेंदा, चौक, सिसवा, श्यामदेउरवा, घुघली और पनियरा बेहतर सड़क नेटवर्क से जुड़ गए तथा गोरखपुर-सोनौली फोरलेन से यात्रा का समय 45-50 मिनट रह जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गोरखपुर के नए बाईपास, ठूठीबारी से जिला मुख्यालय तक मजबूत सड़क नेटवर्क, पुलों के निर्माण और रोहिन नदी पर बने बनेलिया माई बैराज से क्षेत्र में कनेक्टिविटी और सिंचाई दोनों को नई ताकत मिली है।
मंदिर के लिए 500 वर्षों तक राम भक्तों ने किया संघर्ष ः मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अखंड रामायण पाठ के माध्यम से भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है, जबकि सदियों के संघर्ष के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का सपना भी साकार हुआ है। 500 वर्षों तक राम भक्तों ने संघर्ष किया, लाठी-गोली खाई, लेकिन अपने संकल्प से पीछे नहीं हटे। महाराजगंज के हजारों नौजवान, महिलाएं, किसान, व्यापारी और बुजुर्ग भी राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रूप से जुड़े रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 492 वर्ष बाद मंदिर का शिलान्यास हुआ और 496 वर्ष बाद प्रधानमंत्री के कर-कमलों से अयोध्या में रामलला विराजमान हुए। डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य राम मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम जैसे ऐतिहासिक कार्य संभव हुए, सपा, बसपा और कांग्रेस जैसी पार्टियां इन कार्यों में हमेशा बाधा बनती रहीं। इसी बाधा को पश्चिम बंगाल की जनता ने भी उखाड़ फेंका है।