फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Increase the speed of trains on the loop line from 30 to 40 kmph.

Gorakhpur News: महत्वपूर्ण रेलवे क्राॅसिंग पर लगाएं एआई बेस्ड कैमरे, ट्रेनों की बढ़ाएं स्पीड

Sat, 14 Mar 2026 03:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Increase the speed of trains on the loop line from 30 to 40 kmph.
- लूप लाइन में ट्रेनों की स्पीड 30 से 40 किमी प्रति घंटे करें
विज्ञापन



गोरखपुर। रेलवे बोर्ड के सदस्य, इंफ्रास्ट्रक्चर एवं भारत सरकार के पदेन सचिव विवेक कुमार गुप्ता ने कहा कि महत्वपूर्ण रेलवे क्रॉसिंग पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई बेस्ड) सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं ताकि वहां की गतिविधियां ऑनलाइन मॉनिटर की जा सकें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर का कार्य तेजी से किया जा रहा है, इसलिए ट्रेनों की गति भी बढ़नी चाहिए। लूप लाइन में ट्रेनों की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक होनी चाहिए।
रेलवे बोर्ड सदस्य विवेक कुमार गुप्ता शुक्रवार को गोरखपुर दौरे पर आए थे। उन्होंने महाप्रबंधक कक्ष में पूर्वोत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने गोरखपुर रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। स्टेशन के पुनर्विकास संबंधित कार्यों की जानकारी ली और प्लेटफॉर्म नौ की ओर चल रहे निर्माण कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए निर्देशित किया। समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। रेलवे क्रॉसिंग पर गेटमैन सुरक्षा नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं, इसकी भी जांच करें। दोहरीकरण और तीसरी लाइन का कार्य योजनाबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए, ताकि इसमें और सुधार किया जा सके। अधिकारियों और कर्मचारियों के स्किल डेवलपमेंट के लिए प्रशिक्षण आयोजित करें और समय-समय पर उनकी काउंसलिंग करें।
विज्ञापन

उन्होंने गर्मी के मौसम में कार्यस्थल पर बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में कर्मचारियों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित और जागरूक करने और आग से बचाव के लिए सुरक्षा का आंतरिक ऑडिट कराने का भी निर्देश दिया। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के इंजीनियरिंग, निर्माण और सिग्नल विभाग के प्रमुख विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed