फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   increament obstructed, contractual employee expelled

सरकारी कर्मचारी की वेतन वृद्धि बाधित रोकी, संविदा कर्मी को निकाला

Wed, 01 Jun 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
increament obstructed, contractual employee expelled
सरकारी कर्मचारी की वेतन वृद्धि बाधित रोकी, संविदा कर्मी को निकाला
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। स्थानीय नगर पंचायत के एक सरकारी कर्मचारी का 2 वर्ष का वेतन बाधित किया गया है। जबकि एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए सभासदों ने कार्यालय में ताला बंद कर दिया था।
नगर पंचायत कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग और ठेकेदारों के मानक विहीन कार्यों से आक्त्रसेशित सदस्यों ने मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में ताला बंद कर दिया था। मौके पर पहुंचे अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह ने ताला खुलवाने की 1 घंटे तक मनुहार की। लेकिन सभासदों ने ताला खोलने से मना कर दिया। ईओ के सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने सभासदों को शांत कराया और कार्यालय का ताला खुलवाया था। बुधवार को अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह ने शिकायत में जांच सही पाए जाने पर सरकारी कर्मचारी सुरेश विश्वकर्मा का 2 वर्ष का वेतन बाधित कर दिया। उन्हें चेतावनी भी दी गई है। इसके अलावा आउटसोर्सिंग कर्मचारी जितेंद्र विश्वकर्मा को लापरवाही और खराब व्यवहार के आरोप में काम से हटा दिया गया है। बुधवार की सुबह दोनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होते ही नगर पंचायत समेत कस्बे में खलबली मच गई। हालांकि सभासदों ने कर्मचारियों पर कार्रवाई, ठेकेदारों के मानक विहीन काम कराए जाने और शौचालय की साफ-सफाई नहीं होने की भी शिकायत की थी।
विज्ञापन

ब्लाक कर्मियों ने सफाई कर्मी की पत्नी को दी आर्थिक सहायता
भाटपाररानी। विकास खंड की ग्राम पंचायत जसुई में तैनात सफाई कर्मी मुन्ना कुमार का 26 मई को आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन पर बुधवार को ब्लॉक परिसर में कर्मचारियों ने शोक सभा की। इसके पश्चात एडीओ पंचायत सतीश चंद्र राय के नेतृत्व में ब्लाक कर्मचारियों ने चंदा जुटाया और सिरसिया मिश्र पहुंचकर दिवंगत की पत्नी सरिता देवी को पचास हजार रुपये दिया। इस दौरान ब्लॉक के समस्त सचिव सहित ग्राम प्रधान नागेंद्र प्रसाद, सफाई कर्मी दीपक कुमार गुप्ता, संजय राजभर, ऋषिकेश खरवार, श्री राम, राकेश गुप्ता, अभिषेक यादव, स्वामीनाथ प्रसाद, राजू राजन, राजेश्वर, कृष्णानंद, बलिंदर, दुर्गेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed