फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Incomplete construction increased difficulties of people in gorakhpur

गोरखपुर: अधूरे निर्माण ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, राहगीरों को उठानी पड़ रही परेशानी

Wed, 18 May 2022 01:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 18 May 2022 01:01 PM IST
सार

मुख्य अभियंता नगर निगम सुरेश चंद ने कहा कि सड़क पर समस्या के स्थायी निदान के लिए कुछ पुलिया का निर्माण कराना पड़ा था, जिसमें बजट की कमी आ गई। अब कार्ययोजना बन गई है। साइड पटरी और अधूरे नाले का निर्माण जल्द करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Incomplete construction increased difficulties of people in gorakhpur
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के फिराक चौराहा से रुस्तमपुर ढाले तक हरिहर दुबे मार्ग पर आधे-अधूरे निर्माण से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई जगह नालियों और साइड पटरी के काम अधूरे छोड़ दिए गए हैं। वहीं, नालों से सिल्ट निकालकर सड़क पर छोड़ देने से राहगीरों की मुश्किल बढ़ गई है।

विज्ञापन


फिराक चौराहा से रुस्तमपुर ढाला तक की सड़क गोरखपुर विकास प्राधिकरण और नगर निगम ने बनवाई। लेकिन ठेकेदार ने साइड पटरी और नाली नहीं बनाई। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने नाले के सिल्ट को सड़क पर ही छोड़ दिया। इससे फिराक चौराहे से लेकर रुस्तमपुर तक रोज लंबा जाम लग रहा है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि इससे सड़क काफी संकरी हो गई है। पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी का कहना है कि साइड पटरी और अधूरे नाले को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। अब आंदोलन ही एक मात्र विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अभियंता नगर निगम सुरेश चंद ने कहा कि सड़क पर समस्या के स्थायी निदान के लिए कुछ पुलिया का निर्माण कराना पड़ा था, जिसमें बजट की कमी आ गई। अब कार्ययोजना बन गई है। साइड पटरी और अधूरे नाले का निर्माण जल्द करा दिया जाएगा।

नाले की खुदाई ने बढ़ाई दिक्कत, लोग घरों में कैद
महुई सुघरपुर वार्ड के शिवपुर कॉलोनी में नाले की खुदाई से लोग घरों में कैद हो गए हैं। उनका बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दरअसल जलभराव की समस्या दूर करने और नालियों के पानी का बेहतर ढंग से निकासी के लिए नगर निगम की ओर से कॉलोनी में नाले का निर्माण कराया जा रहा है।

इस दौरान करीब तीन फीट चौड़ाई और गहराई में खुदाई की गई है। लोगों के घरों से ठीक सटे खुदाई होने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।

नाले के लिए खुदाई की वजह काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। नगर निगम को कोई उपाय करना चाहिए।- ऋषभ श्रीवास्तव

करीब तीन फीट चौड़े नाले की खुदाई की वजह से घर से निकलना मुश्किल हो गया है। नगर निगम को कुछ इंतजाम करना चाहिए।- सतीश कुमार

जलभराव की समस्या दूर करने के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। शिवपुर कॉलोनी की समस्या को दूर करने के लिए कुछ इंतजाम कराए जाएंगे।- सुरेश चंद, चीफ इंजीनियर नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed