Gorakhpur News: आयकर छापा...कच्ची रसीद पर खरीदारी का ब्योरा भी जुटा रही टीम
अंबे गहना बाजार के जिस तल पर आयकर विभाग की जांच चल रही है, वहां दो दिन से एक भी दुकानें नहीं खुली हैं। त्योहार को देखते हुए दो व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को दुकान खोली तो आयकर विभाग की टीम के निर्देश पर पुलिस ने दुकानें बंद करवा दीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदी बाजार में सराफा कारोबारी सुमित कुमार उर्फ चंदू के प्रतिष्ठान हनी ज्वेलर्स पर आयकर विभाग की जांच तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रही। टीम ने फर्म के मैनेजर और कर्मचारियों से पूछताछ की। अब टीम यह पता लगाने में जुटी है कि फर्म ने कच्ची रसीद पर सोना-चांदी की खरीद किन फर्मों से की और आसपास के किन जिलों में बेची गई। यह रिकॉर्ड आने के बाद तय हो सकेगा कि दुकान से मिले सोने-चांदी में कितने की खरीद-बिक्री में कर चोरी की गई है। सूत्रों की मानें तो शुक्रवार को भी पूरे दिन टीम दस्तावेजों की पड़ताल कर सकती है।
जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम ने प्रतिष्ठान से में मिले सोने और चांदी की गणना करा ली है। बुधवार की देर शाम तक 18 किलो सोना (आभूषण), 650 किलो चांदी के साथ करीब 45 लाख रुपये नकद मिले थे। यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। इसके अलावा कंप्यूटर और लैपटॉप में में मिले डाटा को भी पेन ड्राइव में लेकर गणनाकार बुधवार को ही रवाना हो गया। जबकि हार्ड डिक्स को टीम ने अपने पास सुरक्षित रख लिया है।
सूत्रों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को आयकर विभाग की टीम ने दस्तावेजों को लेकर मैनेजर और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की और जानकारी जुटाई। वहीं खबर यह भी है कि जो दो मैनेजर फर्म के मालिक के नए आवास पर आयकर टीम को मिले थे, वे छापा के दो दिन पहले ही आए थे। पूछताछ में दोनों ने घर जाने की बात कही थी। जबकि जांच एजेंसी को सूचना थी कि ये नेपाल और अन्य जगहों से बुलियन वाले अवैध सोने की खेप लाने का काम भी करते हैं।
बंद करवा दीं दुकानें, निराश रहे व्यापारी
अंबे गहना बाजार के जिस तल पर आयकर विभाग की जांच चल रही है, वहां दो दिन से एक भी दुकानें नहीं खुली हैं। त्योहार को देखते हुए दो व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को दुकान खोली तो आयकर विभाग की टीम के निर्देश पर पुलिस ने दुकानें बंद करवा दीं। उनका कहना था कि दुकान खुलने से ग्राहक आएंगे तो चहलकदमी बढ़ेगी। ऐसे में जांच प्रभावित हो सकती है।