फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Income tax officer arrested for taking bribe in the name of amendment in CBI PAN card in Deoria

UP: पैन कार्ड में संशोधन के नाम पर आयकर अधिकारी ले रहा था 2500 रुपये घूस, सीबीआई ने किया गिरफ्तार

Fri, 14 Feb 2025 10:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया Published by: श्याम जी. Updated Fri, 14 Feb 2025 10:46 PM IST
सार

देवरिया में सीबीआई ने पैन कार्ड में संशोधन के नाम पर 2500 रुपये घूस लेते हुए आयकर अधिकारी को गिरफ्तार किया है। नगर पालिका रोड देवरिया निवासी गणेश प्रसाद गोंड की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
Income tax officer arrested for taking bribe in the name of amendment in CBI PAN card in Deoria
रिश्वत लेते गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयकर विभाग देवरिया में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग के ऑफिस सुपरिटेंडेंट (ओएस) अजय कुमार मौर्य को पैन कार्ड में संशोधन के नाम पर 2500 रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों की मानें तो इस मामले में एक और विभाग के बाबू का नाम भी सामने आया है, लेकिन अवकाश पर होने की वजह से वह कार्रवाई से बच गया। बयान के आधार पर उसका नाम भी इस मामले में जोड़ने की तैयारी है।

विज्ञापन


नगर पालिका रोड देवरिया निवासी गणेश प्रसाद गोंड की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। बीते 13 फरवरी को गणेश प्रसाद ने सीबीआई से शिकायत की थी। शिकायती पत्र में गणेश ने आरोप लगाया कि उनके पास एक पैन कार्ड है। संशोधन के दौरान गलती से दूसरा पैन कार्ड बन गया था। गलती से बने दूसरे कार्ड को निरस्त करवाने के लिए देवरिया आयकर विभाग में आवेदन किया था। इस दौरान उनकी मुलाकात अजय मौर्य से हुई, जो ओएस पद पर तैनात है। उन्होंने पैन कार्ड सरेंडर करने के लिए उनसे 2500 रुपये की रिश्वत मांगी। 
विज्ञापन


सीबीआई ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की जांच की और आरोपी ओएस को रंगे हाथों घूस लेते दफ्तर से ही गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बातचीत में अपने एक किसी पारिवारिक सदस्य की जांच एजेंसी में तैनाती का हवाला दिया था। फिर भी ओएस रिश्वत लेने पर अड़ा रहा। सीबीआई की कार्रवाई करने वाली टीम को निरीक्षक केसी मिश्रा लीड कर रहे थे। टीम में अखिलेश तिवारी, गौरव, नितिन, जीतेश चंद्र आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed