Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In the new year, trains will run on the double line between Bhatni and Aunrihar.

Gorakhpur News: नए साल में भटनी-औड़िहार के बीच डबल लाइन पर दौड़ेंगी ट्रेनें

Mon, 02 Nov 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 02 Nov 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
In the new year, trains will run on the double line between Bhatni and Aunrihar.
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के भटनी-औड़िहार रेलखंड पर दोहरीकरण का इंतजार अब खत्म होने के करीब है। 117 किलोमीटर लंबे इस रेलमार्ग पर 1177.96 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा दोहरीकरण का काम दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। ऐसे में नए साल में इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन डबल लाइन से होने की उम्मीद है। इससे गोरखपुर से वाराणसी के बीच रेल यातायात अधिक सुगम होगा और ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी।
विज्ञापन


परियोजना के तहत भटनी से पिवकोल और बेल्थरा रोड से औड़िहार तक दोहरीकरण का काम पूरा हो चुका है। अब पिवकोल से बेल्थरा रोड के बीच करीब 25 किलोमीटर रेलखंड में काम बाकी है। देवरिया, मऊ और गाजीपुर जिले के विभिन्न हिस्सों में इस परियोजना से जुड़े निर्माण कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस रेलखंड पर तुर्तीपार के पास घाघरा नदी पर नए रेल पुल का निर्माण भी कराया जा रहा है। पुल का निर्माण अगले दो महीने में पूरा होने की उम्मीद है। इसके तैयार होते ही शेष रेलखंड पर दोहरीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। घाघरा नदी पर पुल का निर्माण इस परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बताया जा रहा है कि भटनी और औड़िहार के बीच कितनी करीब 11 ट्रेन कुल चलती है। इसके पूरा होने से ट्रेनों का संचालन और आसान हो जाएगा। यात्रियों को सिंगल लाइन होने के कारण विलंब से चलने वाली ट्रेनों से निजात मिलेगा व समय की बचत भी होगी। एनईआर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि कार्य अंतिम चरण में है, जल्द ही पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
-क्रॉसिंग के इंतजार से मिलेगी मुक्ति
अभी भटनी-औड़िहार रेलखंड पर सिंगल लाइन होने के कारण ट्रेनों को एक-दूसरे को पास कराने के लिए स्टेशनों पर रोकना पड़ता है। कई बार सिग्नल और क्रॉसिंग के इंतजार में ट्रेनों को अतिरिक्त समय लग जाता है। डबल लाइन शुरू होने के बाद इस समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। ट्रेनों को क्रॉसिंग के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा और उनका संचालन अधिक सुचारु हो सकेगा। इससे ट्रेनों की गति बढ़ने के साथ देरी भी कम होगी। परियोजना का लाभ देवरिया, बलिया, मऊ और गाजीपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को मिलेगा।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed