फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In the cricket league competition held in Gorakhpur, MP played captaincy innings and led the team to victory.

टेनिस बॉल सर्किल क्रिकेट लीग: और जब सांसद के साथ रवि किशन बने 'कैप्टन', दर्ज की 3 रनों से जीत

Thu, 26 Dec 2024 11:42 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 26 Dec 2024 11:42 AM IST
सार

पहले बल्लेबाजी करते हुए सांसद इलेवन ने पांच ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 50 रन बनाए। इसमें रविकिशन ने 24 और इमरान लारी ने 14 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयोजन समिति की टीम निर्धारित पांच ओवरों में 47 रन ही बना सकी। इसमें बंटी लारी ने 26 और निखिलेश ने 20 रनों की पारी खेली। सांसद इलेवन ने 3 रनों से मैच को जीत लिया।

विज्ञापन
In the cricket league competition held in Gorakhpur, MP played captaincy innings and led the team to victory.
सांसद रवि किशन बैटिंग करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में चल रही टेनिस बॉल सर्किल क्रिकेट लीग में बुधवार को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सांसद इलेवन और आयोजन समिति इलेवन के बीच मैच खेला गया। इसमें कप्तान रविकिशन शुक्ल की शानदार पारी की बदौलत सांसद इलेवन ने तीन रनों से जीत दर्ज की।

विज्ञापन


सांसद इलेवन के कप्तान सदर सांसद रविकिशन शुक्ला, टीम में पार्षद रणंजय सिंह जुगनू, दुर्गेश बजाज, इमरान लारी, जितेंद्र चौधरी, जमील अहमद, अरविंद कुमार गुप्ता, अनूप कुमार, नायब अहमद, दीपक कुमार रहे। दूसरी टीम आयोजन समिति के कप्तान आयोजन अध्यक्ष देवेंद्र पाल, टीम में बंटी लारी, निखिलेश गौड़, नरोत्तम, सौजन हुसैन, सैफ, मुर्शीद, संतोष राणा, असलम वारसी, आशु गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन


मैच के मुख्य अतिथि कमिश्नर अनिल ढींगरा और मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने टॉस करवाकर मैच का शुभारंभ कराया। टॉस जीतकर सांसद इलेवन ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सांसद इलेवन ने पांच ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 50 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें रविकिशन ने 24 और इमरान लारी ने 14 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयोजन समिति की टीम निर्धारित पांच ओवरों में 47 रन ही बना सकी। इसमें बंटी लारी ने 26 और निखिलेश ने 20 रनों की पारी खेली। सांसद इलेवन ने 3 रनों से मैच को जीत लिया।


इसके पहले हुए मुकाबलों में देवरिया ने तमिल टाइगर्स को, अयोध्या किंग्स ने मराठा लायंस, राजस्थान बुल्स ने प्रयागराज पैंथर्स, काशी गंगेज ने तमिल टाइगर्स और गोरखपुर थलाईवाज ने प्रयागराज पैंथर्स को हराकर लीग में अपनी स्थिति मजबूत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed