फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काजल गोलीकांड: छह दिन, पांच टीमें, आरोपियों की परछाई भी नहीं छू सकी पुलिस

Fri, 27 Aug 2021 10:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 27 Aug 2021 10:13 AM IST
विज्ञापन
heinous kajal murder case update of Gorakhpur golikand miscreants not arrested
मृत काजल व आरोपी विजय की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के गगहा इलाके के जगदीशपुर भलुआन गांव में दसवीं की छात्रा काजल (17) को गोली मारकर हत्या के छह दिन बाद भी पुलिस एक आरोपी को भी नहीं दबोच सकी है। यह हाल तब है जब गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें बनाई गईं हैं। पुलिस लगातार दबिश का दावा भी कर रही है। पुलिस ने आरोपी विजय प्रजापति के जमानतदार, कुछ करीबियों को जरूर उठाया है, लेकिन विजय तो दूर, उसके घर-परिवार और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की परछाई भी पुलिस नहीं छू सकी है। मामले में पुलिस की नाकामी की वजह से सियासत भी शुरू हो गई है। गुरुवार को विधायक बांसगांव डॉ. विमलेश पासवान, करणी सेना और क्षत्रिय महासभा के नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। सभी ने जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।


जानकारी के मुताबिक, 20 अगस्त की रात रुपयों के लेनदेन के विवाद में आरोपी विजय प्रजापति अपने साथियों के साथ राजू नयन सिंह के घर पर धावा बोल दिया था। वहां पर विवाद होने पर उसने राजू नयन की पिटाई शुरू कर दी थी। पिता की पिटाई होती देख काजल ने इसका विरोध करते हुए वीडियो बनाना शुरू कर दिया था। इसपर विजय ने काजल को दौड़ाकर तमंचे से उसे गोली मार दी थी। वारदात कर सभी आरोपी काजल का मोबाइल लेकर फरार हो गए थे। घायल काजल ने लखनऊ में इलाज के दौरान बुधवार को दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर अमित दुबे ने बताया कि बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
 
heinous kajal murder case update of Gorakhpur golikand miscreants not arrested
काजल की हत्या का आरोपी विजय प्रजापति - फोटो : अमर उजाला।
लूट के मामले में विजय की ग्रामीणों ने की थी जमकर पिटाई
तीन साल पहले बांसगांव इलाके के एक ग्राहक सेवा केंद्र से विजय प्रजापति ने अपने साथियों की लूट की वारदात भी की थी। घटना के बाद जुटे ग्रामीणों ने विजय प्रजापति को दबोच लिया था और उसकी जमकर पिटाई भी की थी। सोशल मीडिया पर विजय की पिटाई का वीडियो भी उस समय खूब वायरल हुआ था। जमानत पर रिहा होने के बाद विजय ने उसी परिवार की बेटी की हत्या कर दी जो उसके लिए मददगार था।
heinous kajal murder case update of Gorakhpur golikand miscreants not arrested
मृत छात्रा काजल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
वीरता पुरस्कार के लिए करेंगे नामित
विधायक विमलेश पासवान ने एसएचओ गगहा से कहा कि अपराधी जहां भी हों, पांच दिन के अंदर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इस काम में सरकार पूरी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि पिता की जान बचाते हुए अपनी जान देने वाली काजल को वीरता पुरस्कार दिलाने के लिए वह शासन से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
heinous kajal murder case update of Gorakhpur golikand miscreants not arrested
काजल गोलीकांड। - फोटो : अमर उजाला।
...तो राजपूत समाज खुद लेगा बदला : करणी सेना
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह वीरू ने कहा कि छह दिन बाद भी पुलिस-प्रशासन नामजद आरोपियों को पकड़ नहीं पाया है। इससे प्रशासन की सुस्ती का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि संबंधित आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी हुई तो राजपूत समाज स्वयं ही काजल को न्याय दिलाने के लिए सक्षम है। बहन काजल को न्याय दिलाने के लिए किसी भी हद तक आंदोलन किया जाएगा। क्षत्रिय महासभा ने भी जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
heinous kajal murder case update of Gorakhpur golikand miscreants not arrested
काजल गोलीकांड। - फोटो : अमर उजाला।
काजल के परिजनों से आज मिलेगा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल 27 अगस्त को काजल के परिजनों से मिलेगा। जगदीशपुर के भलुआन इलाके में पिता को बचाने गई छात्रा काजल को बदमाशों ने गोली मार दी थी। लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम, पूर्व विधायक अंबिका सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा, सचिव अमरेंद्र मल्ल, जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी शामिल रहेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed