फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   in gorakhpur university students put a lock on the gate the administration engaged in persuading

गोरखपुर: गोविवि मुख्य द्वार बंद कर धरने पर बैठे प्री-पीएचडी अभ्यर्थी, गेट पर लगाया ताला, शिक्षक-कर्मचारियों की गाड़ियां फंसी, सभी गए पैदल

Tue, 16 Nov 2021 09:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 16 Nov 2021 09:50 PM IST
सार

करीब 100 की संख्या में जुटे शोधार्थियों की मांग है कि या तो उनकी परीक्षा जल्द से जल्द कराए जाने की तिथि घोषित की जाए या प्रमोट किया जाए। जब तक कोई एक मांग नहीं मान ली जाती, तब तक वे धरना खत्म नहीं करेंगे।

विज्ञापन
in gorakhpur university students put a lock on the gate the administration engaged in persuading
प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : amar ujala

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में वर्ष 2019-20 के प्री पीएचडी अभ्यर्थियों ने पुराने ऑर्डिनेंस के अनुसार परीक्षा कराने की मांग को लेकर मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर धरना शुरू कर दिया। दोपहर करीब तीन बजे से हिंदी विभाग के बगल में स्थित गेट भी बंद कर दिया गया। इससे कई शिक्षक व कर्मचारी गाड़ी समेत परिसर में ही फंस गए हैं। शाम को वाहन छोड़कर वे घर पैदल ही चले गए। उधर, छात्रों को मनाने को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन कोशिश सफल नहीं हुई। खबर लिखे जाने तक धरना जारी है। ऐहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


वर्ष 2018 में प्री-पीएचडी के पंजीकृत करीब 900 अभ्यर्थी मंगलवार को दोपहर 12 बजे मुख्य द्वार पर पहुंच गए। विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने के बाद अभ्यर्थियों ने मुख्य द्वार पर ताला लगागर परिसर में ही धरने पर बैठ गए। करीब तीन घंटे तक धरने पर किसी अधिकारी के न पहुंचने पर नाराज अभ्यर्थियों ने हॉस्टल की ओर खुलने वाले दूसरे गेट पर भी ताला लगा दिया। जिससे काफी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी गाड़ी सहित फंस गए। हालांकि विद्यार्थी पैदल जाने वाले रास्ते से निकल गए। शाम को शिक्षकों ने भी गाड़ियां परसिर में ही खड़ा कर दी और पैदल ही घर चले गए। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय सिंह व चीफ वार्डेन डॉ. शिवाकांत सिंह ने करीब तीन घंटे तक शोधार्थियों को समझाने की कोशिश की लेकिर शोधार्थियों ने अपना प्रदर्शन खत्म नहीं किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की मांग है कि उनकी परीक्षा वर्ष 2018 आर्डिनेंस के अनुसार कराई जाए। जिसके तहत उनका प्रवेश लिया गया। जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि वह आर्डिनेंस कार्य परिषद से अनुमोदित नहीं है। बाद में दिक्कत होगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों की मांग है कि परीक्षा जल्द से जल्द कराए जाने की तिथि घोषित की जाए या प्रमोट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में छात्र नेता नीतेश मिश्र, अनूप यादव, गौरव वर्मा, संजय यादव, मंदीप राय, कमलकांत राव, पूंजिमा, राम भरोसे तिवारी, अंशुमान पाठक, सतीश चंद, गूंजन उपाध्याय, अश्विनी त्रिपाठी, अंजली, दीप्ति राय, सोनी, कृतिका सिंह, रागिनी, किरन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed