फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Community toilets will not be built in premises of council schools at gorakhpur

यहां परिषदीय विद्यालयों के परिसर में नहीं बनेंगे सामुदायिक शौचालय, जानिए क्या है इसकी बड़ी वजह

Mon, 17 Aug 2020 08:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2020 08:49 AM IST
विज्ञापन
Community toilets will not be built in premises of council schools at gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के परिषदीय विद्यालयों के परिसर में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण नहीं होगा। कुछ परिषदीय विद्यालयों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण होने की सूचना के बाद अपर मुख्य सचिव ने इसे आपत्तिजनक बताया है। साथ ही सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर ऐसे शौचालयों के निर्माण पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इसपर बेसिक शिक्षा विभाग ने गोरखपुर के 40 विद्यालयों में निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालयों पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव के पत्र के मुताबिक गांव भर के उपयोग के लिए सार्वजनिक शौचालय बनाए जाते हैं। ऐसे में विद्यालय परिसरों में अध्ययनरत विद्यार्थियों और शिक्षकों को असुविधा होगी। विद्यालय बंद होने के बाद ग्रामीण ऐसे सार्वजनिक शौचालयों का उपयोग भी नहीं कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त संबंधित विद्यालय में अनुशासन, उपस्थित विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन


जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत पंचायती राज विभाग के साथ समन्वित प्रयास करते हुए विभिन्न अवस्थापना सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत इन विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शौचालयों का इस्तेमाल विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा ही विद्यालय संचालन के दौरान किया जाता है। इनके अतिरिक्त इन शौचालयों का इस्तेमाल अन्य व्यक्तियों के द्वारा किए जाने पर भी सख्त मनाही है।


बीएसए बीएन सिंह ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के परिसर के अंदर सामुदायिक शौचालयों का निर्माण नहीं होगा। इसे लेकर अपर मुख्य सचिव का आदेश मिला है। जिले के करीब 40 विद्यालयों में चल रहे काम को विभागीय हस्तक्षेप के बाद रुकवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed