फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, son killed his father by hitting him with a brick. had stopped him from committing suicide.

Gorahpur News: पिता ने फांसी लगाने से रोका, बेटे ने ईंट से कूंचकर कर दी हत्या- शादी करने की कर रहा था जिद

Thu, 26 Sep 2024 11:17 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 26 Sep 2024 11:17 AM IST
सार

पिपराइच क्षेत्र के हरखापुर निवासी सत्यप्रकाश तिवारी उर्फ सकरम (45) पहली पत्नी के निधन के बाद दूसरी शादी की। पहली पत्नी से बेटे कन्हैया (18) के साथ रहते थे। लेकिन, बाद में कन्हैया की नशे की आदत से परेशान होकर सत्यप्रकाश मोटेश्वर मंदिर पर रहने लगे। बुधवार की शाम साढ़े सात बजे नशे की हालत में कन्हैया उनके पास पहुंचा और शादी कराने की जिद करने लगा।

विज्ञापन
In Gorakhpur, son killed his father by hitting him with a brick. had stopped him from committing suicide.
ईंट हाथ में लेकर पिता के पीछे जाो हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खुदकुशी से रोकने पर शराबी बेटे ने ईंट से कूंचकर पिता की हत्या कर दी। बुधवार की रात पिपराइच क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पिपराइच क्षेत्र के हरखापुर निवासी सत्यप्रकाश तिवारी उर्फ सकरम (45) पहली पत्नी के निधन के बाद दूसरी शादी की। दूसरी पत्नी भी छोड़कर चली गई। इसके बाद पहली पत्नी से बेटे कन्हैया (18) के साथ रहते थे। लेकिन बाद में कन्हैया की नशे की आदत से परेशान होकर सत्यप्रकाश मोटेश्वर मंदिर पर रहने लगे। बुधवार की शाम साढ़े सात बजे नशे की हालत में कन्हैया उनके पास पहुंचा और शादी कराने की जिद करने लगा।
विज्ञापन


सत्यप्रकाश के मना करने पर वह कमरे में गया और खुदकुशी करने के लिए फांसी लगाने की कोशिश की। सत्यप्रकाश ने उसके हाथ से फंदा छीन लिया। इससे कन्हैया भड़क गया और पिता को पीटते हुए नीचे गिरा दिया। इसके बाद उनके सिर को ईंट से कूंचकर घायल कर दिया। पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस सत्यप्रकाश को लेकर सीएचसी पहुंची। वहां से डाॅक्टरों ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस आरोपी बेटे की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed