फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, lover attacked his girlfriend with a knife when she refused to marry him.

Gorakhpur News:शादी से किया इंकार...प्रेमी ने गले पर किया चाकू से वार, युवती बोली- जिंदगी कर दी बर्बाद

Sun, 12 Jan 2025 12:23 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 12 Jan 2025 12:23 PM IST
सार

घटना के बाद युवती बहुत आहत है। युवती ने कहा कि कई साल से युवक से दोस्ती है। वह शादी का झांसा देकर संबंध भी बना चुका है। बाहर काम करने गया था, तब बोला था कि वापस आकर शादी करूंगा। अब शादी से इनकार कर रहा है। जहां काम करता है, वहां पर उसका किसी अन्य लड़की से चक्कर हो गया है। मेरी जिंदगी बर्बाद करके वह उस लड़की के साथ भी यहीं करेगा।

विज्ञापन
In Gorakhpur, lover attacked his girlfriend with a knife when she refused to marry him.
चाकू से हमला

विस्तार

बांसगांव थाना क्षेत्र के कौड़ीराम कस्बे में सटे एक गांव में शादी से इनकार करने पर युवती ने प्रेमी का गला रेत दिया। सूचना पर डायल 112 की पुलिस भी पहुंच गई और घायल अवस्था में युवक को एंबुलेंस से सीएचसी पर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पक्ष बांसगांव थाने पहुंचे। युवती और युवक दोनों ही एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। दोनों तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने समझाकर उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कौड़ीराम इलाके के एक गांव में दो अलग-अलग समुदाय के युवक-युवती के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। युवक कुछ दिन पहले कमाने के लिए बाहर चला गया था। कुछ दिन पहले ही गांव वापस आया। इस दौरान युवती शादी का दबाव बनाने लगी। शनिवार भोर में दोनों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन


इस दौरान युवती ने युवक के गले पर चाकू से वार कर दिया। युवक का आरोप है कि शादी के लिए इनकार करने पर युवती ने चाकू से हमला किया है। वहीं युवती का कहना था कि युवक खुद से घायल हो गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बांसगांव प्रेमपाल सिंह ने बताया कि चाकू से हमले जैसी कोई घटना नहीं हुई है। मामला प्रेम प्रसंग का है, इसके चलते मारपीट हुई है। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। इसलिए केस दर्ज नहीं हुआ है। इसको लेकर गांव में दिन भर चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती बोली- जिंदगी कर दी बर्बाद
घटना के बाद युवती बहुत आहत है। युवती ने कहा कि कई साल से युवक से दोस्ती है। वह शादी का झांसा देकर संबंध भी बना चुका है। बाहर काम करने गया था, तब बोला था कि वापस आकर शादी करूंगा। अब शादी से इनकार कर रहा है। जहां काम करता है, वहां पर उसका किसी अन्य लड़की से चक्कर हो गया है। मेरी जिंदगी बर्बाद करके वह उस लड़की के साथ भी यहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed