फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, five youths stabbed a youth to death.

Gorakhpur News: युवक की चाकू मारकर हत्या, चाय की दुकान पर कर रहा था नाश्ता- पांच मनबढ़ों ने किया था हमला

Mon, 26 Aug 2024 12:02 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खोराबार
संवाद न्यूज एजेंसी, खोराबार Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 12:02 PM IST
सार

खोराबार थाना क्षेत्र के हक्काबाद हरिजन बस्ती टोला निवासी बीएसएफ से रिटायर्ड रामवृक्ष भारती का 25 वर्षीय बेटा नकुल भारती अपने दोस्त अविनाश के साथ रविवार रात करीब 8.40 बजे पकवा चौराहे पर बाजार करने गया था। लौटते समय एक दुकान पर रूककर नाश्ता करने लगा। तभी वहां दूसरे गांव के पांच युवक पहुंचे। किसी बात पर विवाद के बाद युवकों ने नकुल पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला करके घायल कर दिया और फरार हो गए।

विज्ञापन
In Gorakhpur, five youths stabbed a youth to death.
चाकू से हमला कर हत्या कर दी( सांकेतिक)

विस्तार

गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र की एक दुकान पर नाश्ता कर रहे रिटायर्ड बीएसएफ जवान के बेटे की पांच मनबढ़ों ने रविवार रात करीब नौ बजे ताबड़तोड़ चाकू मार कर हत्या कर दी। खून से लथपथ युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


खोराबार थाना क्षेत्र के हक्काबाद हरिजन बस्ती टोला निवासी बीएसएफ से रिटायर्ड रामवृक्ष भारती का 25 वर्षीय बेटा नकुल भारती अपने दोस्त अविनाश के साथ रविवार रात करीब 8.40 बजे पकवा चौराहे पर बाजार करने गया था। वहां से दोस्त के साथ घर लौटते समय एक दुकान पर रूककर नाश्ता करने लगा। तभी वहां दूसरे गांव के पांच युवक पहुंचे।
विज्ञापन


किसी बात पर विवाद के बाद युवकों ने नकुल पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला करके घायल कर दिया और फरार हो गए। घटना की सूचना पहुंचे नकुल के भाई महेंद्र भारती ने पुलिस को दी। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन भाइयों नकुल में सबसे छोटा था। वह दो बच्चों का पिता भी था। मौत के बाद परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में सीओ कैंट अंशिका वर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस टीम उनकी तलाश कर रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही हत्या का केस दर्ज कर लिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed