{"_id":"69368e8e80359048ef03780b","slug":"in-gorakhpur-brother-in-law-molested-his-sister-in-law-and-tore-her-clothes-fir-lodged-2025-12-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कई बार किया बैड टच: पति थे बाहर...देवर की नियत हुई खराब- भाभी से करने लगा छेड़खानी; कपड़े भी फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई बार किया बैड टच: पति थे बाहर...देवर की नियत हुई खराब- भाभी से करने लगा छेड़खानी; कपड़े भी फाड़े
Mon, 08 Dec 2025 02:08 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:08 PM IST
सार
30 साल की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। इस बीच देवर ने कई बार बैड टच किया लेकिन परिवार की इज्जत की खातिर वह चुप रही। पांच दिसंबर को दोपहर के समय वह घर पर अकेली थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik.com
विस्तार
गोरखनाथ थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि देवर ने जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। कपड़े फाड़ने का भी आरोप है। आरोपी ने विरोध करने पर मारपीट भी की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने देवर के खिलाफ छेड़खानी और अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
30 साल की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। इस बीच देवर ने कई बार बैड टच किया लेकिन परिवार की इज्जत की खातिर वह चुप रही। पांच दिसंबर को दोपहर के समय वह घर पर अकेली थी। इस दौरान देवर कहीं से आया।
विज्ञापन
वह जबरन संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर पिटाई की। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर डायल 112 पुलिस आई तब तक देवर घर से भाग चुका था। गोरखनाथ थाना प्रभारी शशिभूषण राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन