फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, BIS cancelled 2 shopkeeper licenses for were selling by changing carats in hindi bazar

सोने में सेंध: गोरखपुर में BIS की कार्रवाई- 'कैरेट' के खेल में दो दुकानों का लाइसेंस निरस्त- कार्रवाई पर सवाल

Wed, 09 Apr 2025 01:28 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 09 Apr 2025 01:28 PM IST
सार

लाइसेंस निरस्त होने की कार्रवाई के बाद दोनों व्यापारियों ने सराफा मंडल के सामने बात रखते हुए उत्पीड़न का आरोप लगाया। विभागीय सूत्रों ने बताया कि बीआईएस ने पिछले महीनों में कई दुकानों से सैंपल लिया था, जिसकी रिपोर्ट से आभूषणों की गुणवत्ता का पता लगता है।

विज्ञापन
In Gorakhpur,  BIS cancelled 2 shopkeeper licenses for were selling by changing carats in hindi bazar
BIS Recruitment 2024 - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने हिंदी बाजार के अंबे गहना बाजार के दो सराफा व्यापारियों के फर्म के लाइसेंस को निरस्त कर दिया है। जांच के दौरान सामने आया है कि 17 कैरेट और 14 कैरेट के आभूषणों पर 18 कैरेट का हालमार्क लगा हुआ था।
विज्ञापन


इस लापरवाही और दो बार नोटिस देने के बाद भी पक्ष नहीं रखने पर बीआईसी की तरफ से दुकानदारों का लाइसेंस निरस्त किया गया। हालांकि, सराफा मंडल ने बीआईएस की इस कार्रवाई को गलत बताया है।
विज्ञापन


लाइसेंस निरस्त होने की कार्रवाई के बाद दोनों व्यापारियों ने सराफा मंडल के सामने बात रखते हुए उत्पीड़न का आरोप लगाया। विभागीय सूत्रों ने बताया कि बीआईएस ने पिछले महीनों में कई दुकानों से सैंपल लिया था, जिसकी रिपोर्ट से आभूषणों की गुणवत्ता का पता लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानक पूरा नहीं होने पर बीआईएस की तरफ से संबंधित दुकानदार को दो बार मेल से इसकी जानकारी दी जाती है और उनसे उनका पक्ष लिया जाता है। पक्ष की समयावधि बीत जाने और जवाब नहीं मिलने पर फर्म के लाइसेंस को निरस्त कर दिया जाता है।

जांच के दौरान इन दोनों दुकानों से मिले सैंपल की जांच में संतोषजनक रिपोर्ट नहीं मिलने पर बीआईएस की तरफ से कार्रवाई की गई। सोमवार को सराफा मंडल के अध्यक्ष गणेश वर्मा ने संगठन के अधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर विभागीय कार्रवाई को गलत बताते हुए लिखा कि इस उत्पीड़न के खिलाफ सराफा मंडल की टीम बीआईएस के केंद्रीय कार्यालय जाकर शिकायत करेगी।

हिंदी बाजार के ही हॉलमार्किंग सेंटर की भूमिका को भी संदिग्ध बताया गया। बाजार के अन्य व्यापारियों से भी सात दिन के अंदर बीआईएस के उत्पीड़न के खिलाफ सामने आने की अपील की है।


दो दुकानों के पंजीकरण निरस्तीकरण की बात सामने आई है। सराफा मंडल खुद धंधेबाजी का विरोध करता है। अगर किसी व्यापारी पर कार्रवाई हो रही है तो इसकी जानकारी सराफा मंडल को भी देनी चाहिए। उत्पीड़न और अन्य आरोप पहले भी लगे हैं। सराफा मंडल इसे लेकर बीआईएस के अधिकारियों से भी संपर्क करेगा: हरिद्वार वर्मा, महामंत्री सराफा मंडल

सराफा कारोबारियों ने ये रखी मांग
- बीआईएस के मानकों का दुरुपयोग करने वाले दुकानदारों की जांच की जाए।
- नियमों का पालन करने वाले पंजीकृत दुकानदारों को परेशान किया जाए।

- जिन हॉलमार्किंग सेंटरों के मालिक बीआईएस कर्मचारियों से मिलकर गलत कार्य कर रहे हैं, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।
- उन दुकानदारों पर कार्रवाई की जाए जिन्होंने बीआईएस का लाइसेंस नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed