फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, a teenager attacked her parents with a knife and fled from home

Gorakhpur News: प्रेमी से बात करने से माता-पिता ने रोका, किशोरी ने चाकू से कर दिया हमला- घर छोड़ भागी

Sat, 08 Mar 2025 03:58 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 08 Mar 2025 03:58 PM IST
सार

महिला ने बताया कि पति से शिकायत की तो उन्होंने बेटी को बुलाकर डांट लगाई। इससे नाराज बेटी बृहस्पतिवार को दोनों पर चाकू से वार कर कहीं भाग गई। चाकू के हमले में दोनों को चोटें आई हैं।
आरोप लगाया है कि प्रेमी के कहने पर ही उसने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
In Gorakhpur, a teenager attacked her parents with a knife and fled from home
चाकू से हमला कर भागी(सांकेतिक)

विस्तार

 क्षेत्र के एक गांव में बेटी को प्रेमी से बात करने से मना करना माता-पिता को भारी पड़ गया। नाराज किशोरी माता-पिता पर चाकू से वार कर घर छोड़कर भाग गई। माता-पिता घायल हो गए। मां की तहरीर पर खोराबार पुलिस बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


खोराबार के एक गांव की महिला ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि 15 वर्षीय बेटी पिछले कुछ दिनों से किसी युवक से मोबाइल पर बात कर रही थी। पता चला तो बेटी को बात करने से मना किया। इस पर वह नाराज होकर चाकू दिखाकर मारने की धमकी देने लगी।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि पति से शिकायत की तो उन्होंने बेटी को बुलाकर डांट लगाई। इससे नाराज बेटी बृहस्पतिवार को दोनों पर चाकू से वार कर कहीं भाग गई। चाकू के हमले में दोनों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया है कि प्रेमी के कहने पर ही उसने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है।

वह उसके साथ भाग गई है। युवक उसके साथ कुछ भी गलत कर सकता है। खोराबार पुलिस अज्ञात युवक पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

इस संबंध में खोराबार थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर युवक और किशोरी को खोजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed