फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Daudpur of Cantt area, on Wednesday, a dead body was found hanging under suspicious circumstances at the in-laws house of newly married Sheetal Chauhan (22).

Gorakhpur News: महिला की फंदे से लटकी लाश मिली, पति हिरासत में

Wed, 28 Jun 2023 07:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 07:59 PM IST
विज्ञापन
In Daudpur of Cantt area, on Wednesday, a dead body was found hanging under suspicious circumstances at the in-laws house of newly married Sheetal Chauhan (22).
कैंट इलाके में दो माह पहले हुई थी शादी, पांच पर दहेज हत्या का केस
विज्ञापन

ससुराल वाले बोले, विवाहिता ने कर ली खुदकुशी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कैंट इलाके के दाउदपुर में बुधवार को नवविवाहिता शीतल चौहान (22) की ससुराल में संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी लाश मिली है। महिला की लगभग दो माह पहले ही शादी हुई थी। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। वहीं, ससुराल के लोगोंं ने पुलिस को फंदे से लटक कर खुदकुशी किए जाने की जानकारी दी है। मौत की असली वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता संजय चौहान की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के बशारतपुर निवासी संजय चौहान ने बताया कि उनकी बेटी शीतल चौहान की शादी 4 मई 2023 को दाउदपुर निवासी रमेश चौहान के पुत्र संतोष चौहान से हुई थी। पिता ने बताया कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए सास और पति परेशान कर रहे थे। शीतल की सास उसे पसंद नहीं करती थी। शादी के तत्काल बाद से ही शीतल के साथ ससुराल में मारपीट की जा रही थी। पिता ने आरोप लगाया कि शीतल को ससुराल वालों ने हत्या कर फंदे पर लटका दिया है।
विज्ञापन

सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया गया है। साक्ष्यों व जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
कर्ज लेकर पिता ने की थी शादी
शीतल के भाई दीपक चौहान ने बताया कि पिता संजय चौहान एक हाथ से दिव्यांग हैं। मेरे साथ मेरी दो बहनों की परवरिश के लिए वह ठेला चलाते हैं। शादी में दहेज की रकम जुटाने के लिए रिश्तेदारों से कर्ज लिया गया था। डेढ़ माह पहले शीतल की शादी की गई थी। शीतल ने बीए की पढ़ाई की थी और उसका पति संतोष चौहान एसी, फ्रिज रिपेयर का काम करता है। कुछ दिन पहले उसकी नौकरी छूट गई। अब वह नए जॉब की तलाश में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed