फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Barhalganj, a case of threatening and trying to kill the father by surrounding him near the police station has come to light for protesting against the molestation of a girl student.

Gorakhpur News: शोहदों ने घर तक पीछा किया, पिता को थाने से दौड़ाया

Sun, 25 Jun 2023 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
In Barhalganj, a case of threatening and trying to kill the father by surrounding him near the police station has come to light for protesting against the molestation of a girl student.

विज्ञापन
शोहदों ने घर तक पीछा किया, पिता को थाने से दौड़ाया





फोटो



बड़हलगंज पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को पकड़ा, जेल भेजे गए

कॉलेज जाते समय रास्ते में करते थे छेड़खानी, पीछा करते हुए घर तक भी पहुंच गए थे अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। बड़हलगंज में छात्रा से छेड़खानी का विरोध करने पर पिता को थाने के पास घेरकर जान से मारने की कोशिश और धमकी देने का मामला सामने आया है। खबर है कि शोहदे पहले तो छात्रा का पीछा करते उसके घर तक पहुंच गए फिर अगले दिन शिकायत करने जा रहे उसके पिता को थाने के पास घेर लिया। उन्हें वहां से दौड़ा लिया। पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज कर शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


पकड़े गए आरोपियों की पहचान बड़हलगंज के कालीचौरा निवासी आदित्य सोनकर उर्फ गोलू और मच्छरहट्टा निवासी प्रकाश सोनकर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, इलाके की एक 19 वर्षीय युवती के कॉलेज आते-जाते समय शोहदे छेड़खानी करते थे। पहले तो युवती ने इसे नजरअंदाज किया और घरवालों को जानकारी नहीं दी। लेकिन, 20 जून को शोहदे पीछा करते हुए युवती के घर तक पहुंच गए। युवती के पीछे शोहदों को देखकर मौके पर ग्रामीण एकत्र होने लगे। खुद को घिरता देख शोहदे, युवती और उसके घरवालों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पिता ने लोकलज्जा की वजह से पुलिस में शिकायत नहीं की। अगले दिन 21 जून को शोहदों ने थाने के पास गोला तिराहे पर युवती के पिता को घेर लिया और जान से मारने की कोशिश की। अपनी कार में छिपकर उन्होंने पुलिस को फोन लगाया, तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। फिर थाने पर पहुंचे पिता ने शोहदों के खिलाफ केस दर्ज कराया। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने शोहदों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed